सलमान खान की हत्या की साजिश: लड़की के जाल में फंसा लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर, जानें कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा सुक्खा

Salman Khan Murder Plot
X
Salman Khan Murder Plot
सलमान खान की हत्या की साजिश में लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गे सुक्खा गिरफ्तार। जानें कैसे नवी मुंबई पुलिस ने एक लड़की की मदद से सुक्खा को जाल में फंसाया।

Salman Khan Murder Plot:नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अहम सदस्य, सुखबीर बलबीर सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि सुक्खा सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल था। गिरफ्तारी पानीपत के एक होटल से हुई, जहां पुलिस ने एक महिला की मदद से उसे जाल में फंसाया। अब पुलिस ने खुद बताया है कि सुक्खा पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा।

सालों से फरार था सुक्खा
सुक्खा लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने तीन महीने की प्लानिंग के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खा ने पाकिस्तान के एक हैंडलर डोगर के साथ मिलकर सलमान खान पर हमले की साजिश रची थी। सुक्खा की गिरफ्तारी से सलमान खान पर हमले की साजिश के बारे में कई अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित रूप से पाकिस्तान से एके-47 और M16 जैसे हथियार मंगवाए थे। इन हथियारों का इस्तेमाल सलमान खान की हत्या में किया जाना था।

महिला ने कैसे फंसाया सुक्खा को?
पुलिस ने सुक्खा तक पहुंचने के लिए एक लड़की की मदद ली। पुलिस के साथ मिली हुई इस लड़की ने पहले सुक्खा से दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत। बुधवार को महिला ने सुक्खा को पानीपत के अभिनंदन होटल में बुलाया। लड़की ने फोन कर सुक्खा को कहा कि मैं नशे में हूं और मुझे तुम्हारी जरूरत है। शुरुआत में सुक्खा को शक हुआ कि कहीं उसे गिरफ्तार करने की योजना तो नहीं बनाई जा रही, लेकिन आखिरकारा वह होटल पहुंचा, जहां पहले से ही पुलिस मौजूद थी। जैसे ही सुक्खा महिला से मिला, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सलमान मामले में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
इससे पहले भी नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने सलमान खान के घर और फॉर्महाउस की रेकी की थी। सलमान खान ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगता है कि यह हमले की साजिश मुझे मारने के लिए की गई थी। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गो ने एनसीपी नेता और सलमान खान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के बाद सिद्दीकी ने मीडिया से कहा था कि बाबा सिद्दीकी कोई सही आदमी नहीं था। बाबा सिद्दीकी के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज था। इसके साथ ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से भी बाबा सिद्दीकी के कनेक्शन थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story