Logo
Sam Pitroda: सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी हो गई है। पित्रोदा कोओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी ने इस पर कहा कि पीएम मोदी ने पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।

Sam Pitroda:अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रौदा की कांग्रेस में वापसी हो गई है। पार्टी ने पित्रौदा को एक बार फिर से ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही पित्रौदा की कांग्रेस में वापसी की भविष्यवाणी कर दी थी। पीएम माेदी ने बताया था कि लोकसभा चुनाव के बाद पित्रौदा को कांग्रेस में फिर से शामिल कर लिया जाएगा। 

सैम पित्रोदा ने की थी रंगभेदी टिप्पणी
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पित्रोदा ने रंगभेदी टिप्पणी की थी। इसके बाद कांग्रेस ने पित्रोदा के खिलाफा एक्शन लिया था। पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। कांग्रेस ने इसके बाद कहा था कि पार्टी भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की कोई गुंजायश नहीं छोड़ना चाहती। अब पित्रोदा की वापसी के बाद बीजेपी ने कहा है कि पित्रोदा काे ओवरसीज कांग्रेस के पद से हटाया जाना सिर्फ कांग्रेस की चुनावी नौटंकी थी। 

बीजेपी ने शेयर किया PM मोदी का वीडियो
बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी ने पहले ही यह अनुमान लगाया लिया था कि सैम पित्रोदा को पद से हटाना महज एक चुनावी नौटंकी है। इसके साथ ही बीजेपी ने पीएम मोदी का वह वीडियो क्लीप भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पित्रोदा को लेकर यह टिप्पणी की थी। बीजेपी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं के पाखंड का पर्दाफाश हो गया है। 

राधिका खेड़ा ने कसा राहुल गांधी पर तंज
बीजेपी नेता राधिका खेड़ा ने भी कांग्रेस के इसे फैसले पर निशाना साधा। राधिका खेड़ा ने X पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस का नया गोल्डन रिटर्न सैम पित्रोदा, कांग्रेस की कलाबाजी, चुनाव के समय हटाओ, बाद में वापस लाओ, राहुल गांधी के विदेश टूर मैनेजर की वापसी से साफ हो गया है कि राहुल संसद में कम और विदेश में ज्यादा नजर आएंगे। जिसेपूर्वोत्तर के के लोग चीनी, साउथ इंडियन्स अफ्रीकी दिखते हैं ऐसे देशद्रोही पर राहुल गांधी का भरोसा कायम है।

पित्रोदा के किस बयान पर मचा था बवाल
बता दें कि सैम पित्रोदा को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान 8 मई को पित्रोदा ने विवादित बयान दिया था। पित्रोदा ने कहा था पित्रौदा ने कहा कि देश के दक्षिणी राज्यों यानी की साउथ इंडियन्स अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। नार्थ ईस्ट में रहने वाले लोग चीन के लोगों की तरह नजर आते हैं। वहीं, पश्चिम भारत में रहने वाले लोग अरब देशों के नागरिकों की तरह दिखते हैं, इसके बावजूद हम सभी भारतीय आपस में मिलजुल कर रहते हैं। इसके बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलना शुरू कर दिया था। विवाद बढ़ता देख, कांग्रेस ने पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष से हटा दिया था।

कांग्रेस ने किया पित्रोदा की वापसी का बचाव
कांग्रेस नेताओं ने सैम पित्रोदा की वापसी का बचाव किया है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान कुछ बयान दिया था। इसमें कुछ ऐसी बातें थी जो पार्टी को मंजूर नहीं था। इसके बाद पित्रोदा ने आपसी सहमति से ओवरसीज चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने ब्यौरा दिया है कि उन्होंने किस संदर्भ में अपना बयान दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें दोबारा नियुक्त किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में ऐसे विवादों की कोई गुंजायश नहीं छोड़ेंगे।

उदित राज ने भी किया कांग्रेस के फैसले का बचाव
वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने भी पित्रोदा की वापसी के फैसले का बचाव किया। उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पित्रोदा ने बात सही कही थी, लेकिन उसे कहने का समय गलत था। बीजेपी देश में अमेरिकन व्यवस्था यानी कि मुक्त व्यापार की व्यवस्था लाने के पक्ष में है, लेकिन उसकी टैक्स नीति का विरोध क्यों हो रहा, इसके जवाब में सैम पित्रोदा ने यह बात कही थी। 

5379487