Satta King Top 10 Satta Bazar Prediction: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने में अब महज 4 दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर किस पार्टी की सरकार बन रही है? 4 जून का रिजल्ट कैसा आने वाला है? यह तब है जब आखिरी चरण की वोटिंग होना बाकी है। 1 जून यानी शनिवार को अंतिम और 7वें फेज में का मतदान होगा। अब तक 486 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसे बहुमत मिल रहा है। यदि नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आ रहे हैं तो कितनी सीटें लेकर आ रहे हैं। 

7वें फेज की वोटिंग से पहले जिस तरह नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, उससे जनता की धुकधुकी और बेचैनी बढ़ गई है। हर किसी के पास अपनी जीत के नंबर और दावे हैं। यहां तक कि 4 जून के बाद वे क्या करने वाले हैं, इसको लेकर भी नेता रैलियों में खुलासा कर रहे हैं।

पहले जानिए नेता किस तरह का दावा कर रहे?

पीएम मोदी: 4 जून को बड़ा मंगल है, उस दिन एक बार फिर मोदी सरकार।
अमित शाह: 4 जून की दोपहर राहुल गांधी-अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देंगे। 
राहुल गांधी: लिख लो, यूपी में क्लीन स्वीप होने जा रहा है। लाइन लगने वाली हैं सीटों की टकाटक। इसके बाद गुड बाय मोदी, टाटा।
लालू यादव: मोदी अवतार हैं, वे पैदा नहीं हुए। 4 जून को मोदी की विदाई तय है। सरकार हमारी बनेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे: 4 जून को जनता मोदी की नौकरी छीन लेगी। सब जॉब्स हमको मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ: जब रिजल्ट आएगा तो तीसरी बार पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस की इतिहास की सबसे बड़ी हार होगी। 

प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव के अपने-अपने दावे
भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेसी की अगुवाई वाले INDI गठबंधन की जीत-हार को लेकर राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने भी अनुमान लगाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2019 चुनाव जैसा रिजल्ट आने की उम्मीद है। क्योंकि पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा नहीं है। विपक्ष में मोदी के सामने मजबूत कोई विकल्प नहीं दिया गया। वहीं, योगेंद्र यादव ने दावा किया कि भाजपा 272 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। 6ठे फेज के बाद स्थिति और खराब हो सकती है। 

इनके इतर सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख के अपने अनुमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव एक एक्सट्रीम अनुमान लगा रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और है। भाजपा को यूपी जैसे बड़े राज्यों में बड़ा नुकसान होने जा रहा है। 

मुंबई सट्टा बाजार ने बताया यूपी में कौन आगे?
राजनीतिक विश्लेषकों के अलावा देश में कई सट्टा बाजार भी हैं, जो भाजपा और कांग्रेस के साथ दोनों के गठबंधनों की कितनी सीटें आएंगी, इसको लेकर आंकड़े जारी कर दिए हैं। जैसे मुंबई सट्टा बाजार। इस सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को 64 से 66 सीट मिल सकती है। 

अमेठी से स्मृति और रायबरेली से राहुल जीतेंगे
मुंबई सट्टा बाजार में सीटवार भी अनुमान लगाया है। जैसे अमेठी में केंद्रीय स्मृति ईरानी को दूसरी बार जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसी तरह रायबरेली से राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल यादव, लखनऊ से राजनाथ सिंह, कन्नौज से अखिलेश यादव, मेरठ से अरुण गोविल जीत सकते हैं। 

लोकसभा चुनाव 2024: सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

सट्टा बाजार भाजपा NDA कांग्रेस INDI गठबंधन
फलोदी सट्टा बाजार 209 253 117 246
पालनपुर सट्टा बाजार 216 247 112 225
करनाल सट्टा बाजार 235 263 108 231
बोहरी सट्टा बाजार 227 255 115 212
बेलगाम सट्टा बाजार 223 265 120 230
कोलकाता सट्टा बाजार 218 261 128 228
विजयवाड़ा सट्टा बाजार 224 251 121 237
इंदौर सराफ 260 283 94 180
अहमदाबाद चोखा बाज़ार 241 270 104 193
सूरत मघोबी 247 282 96 186

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Market: क्या है फलोदी सट्टा बाजार, जानें कैसे और कब लगता है सट्टा? कब-कब सटीक बैठे अनुमान

ब्रोकरेज हाउस ने लगाया अनुमान
लोकसभा चुनाव के नतीजों और आने वाली सरकार पर देश के बाजार की भी नजर है। तमाम ब्रोकरेज हाउस ने सीटों को लेकर अनुमान जाहिर किए हैं। फिलिपकैपिटल, आईआईएफएल, जेएमएफएल, बर्नस्टीन ने बीजेपी की सीटों को लेकर अनुमान लगाया है। 

फिलिपकैपिटल ने बीजेपी को 290 से 300 सीटें दी हैं। जबकि एनडीए का आंकड़ा 330-340 सीटों का है। ब्रोकरेज हाउस बुल केस में भाजपा को 325 सीटों से अधिक सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है। इस स्थिति में एनडीए को 360 सीटें मिल सकती हैं। बियर केस में माना गया है कि बीजेपी बहुमत हासिल नहीं करेगी जबकि एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगा।