रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव : देश, राज्य, शहर, कस्बों और गावों में अयोध्या समारोह का क्या है माहौल? जानें 

Jai Shri Ram
X
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा देश जय श्रीराम के नारों से गूंजा।
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। पूरा देश इस महोत्सव का साक्षी बना। एक साथ जय श्रीराम के नारे गूंजे। हर घर, मोहल्ला, कस्बा, गांव, शहर, राज्य और देश इस ऐतिहासिक पल की यादों से जुड़ा। जानें कहां, श्रीराम महोत्सव की कितनी धूम रही।

भोपाल। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम अपनी जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराज गए हैं। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश के हजारों मंदिरों में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरा देश इस उल्लास में डूबा है। हर कोई इस महोत्सव के रंग में रंगा है। हर मंदिर और मोहल्ले में आयोजन चल रहे हैं। कुछ मंदिरों में शाम को भव्य आयोजन होंगे। आइए हम आपको बताते हैं देश, राज्य, शहर, कस्बों और गांवों में अयोध्या समारोह का माहौल क्या है? इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए लोग राम की भक्ति में किस तरह सराबोर हैं।

मध्यप्रदेश-

  • ​​​​​​CM ​मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज ने ओरछा में पूजा-अर्चना की

  • राममय के आलोक से जगमग हुई बाबा महाकाल की नगरी, 51 हजार दीपों से बनाई राम मंदिर की आकृति

ओरछा में सीएम मोहन यादव क्या बोले, देखें वीडियो...

  • करुणा धाम आश्रम में भजन कीर्तन में शामिल हुए प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा।
  • भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सुंदरकांड की महाआरती में शामिल हुए।
  • कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख हुए भावुक
  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद भोपाल और इंदौर में जश्न मनाया गया।
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर के नंदी हाल में 100 पंडित पुजारी परिवार ने पूजन पाठ किया।
  • सागर के वृंदावन बाग में पूजा अर्चना कर हवन किया गया।
  • भोपाल में पीरगेट स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
  • महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान फुलझड़ी जलाकर दिवाली जैसी पूजा की गई।
  • खंडवा में मां तुलजा भवानी मंदिर में भव्य रंगोली बनाकर पूजा की गई।
  • रतलाम में पटाखे फोड़े गए, प्रभात फेरी निकली गई।
  • गुना में 151 फीट की अगरबत्ती जलाई गई।
  • मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय श्रीराम की रोशनी से रोशन।
  • भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में रामधुन। सीएम मोहन यादव सहित कई नेताओं ने गाया श्रीराम भजन।
  • सीएम मोहन यादव ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • ओरछा में श्रीराम राजा मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपक जलाए गए...देखें

चित्रकूट के गायत्री शक्तिपीठ में चौबीस कुंडी महायज्ञ, 101 राम दरबार झांकियां निकालीं।

राजस्थान-

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देहलावास मंदिर में पूजा-अर्चना की
  • कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शोभायात्रा में शामिल हुए
  • सीएम भजनलाल ने जयपुर स्थित मंगल मंदिर में कौशल्या नंदन के दर्शन किए।
  • उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस के मंदिर में विशेष पूजा की।
  • जोधपुर की प्रसिद्ध रामनामी पगड़ियां अयोध्या भेजी गई हैं।
  • जयपुर में युवाओं ने बाइक रैली निकाली।
  • राजस्थान में भी दिवाली जैसा माहौल रहा। चारों तरफ श्रीराम की धुन।
  • धौलपुर के बाड़ी में भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्मशान घाट को भी सजाया गया है।
  • बीएसएफ जवानों ने जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में की पूजा।
  • पाली में दिव्यांग बचों ने बनाई रंगोली।

उत्तरप्रदेश-

  • अमेठी के देवी पाटन मंदिर में सांसद स्मृति ईरानी ने पूजा-अर्चना की
  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के सरयू घाट पर भक्तों ने मनाया जश्न

  • आगरा: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही विदेशी टूरिस्ट नाचे...बोले-जय श्रीराम
  • श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर सरयूं के नौकाचालकों ने नाव सेवा मुफ्त की।
  • लखनऊ में प्राण प्रतिष्ठा होते ही भावुक होकर रोने लगे लोग।
  • मेरठ में 21 किलो का लड्डू बनाया गया।
  • पूरा उत्तर प्रदेश उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच राममय है।
  • सड़के भगवा झंडों से सजी हैं। मंदिरों में अखंड रामायण के पाठ और भंडारे हो रहे हैं।
  • काशी विश्वनाथ धाम में राम दरबार सज गया है।
  • लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर में एलईडी स्क्रीन पर राम की प्राण प्रतिष्ठा लाइव देखा।
  • गाजिबाद के 100 से ज्यादा मंदिर आज सजे हुए हैं।
  • कानपुर के 40 हजार मंदिर-घरों में सुंदरकांड पाठ, 48 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण हुआ।
  • मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।
  • प्रयागराज में 40 लोगों ने मिलकर 30 फीट चौड़ी और 50 फीट लंबी श्रीराम की रंगोली बनाई।
  • सहारनपुर में 32 मंदिर सजगर तैयार। दो करोड़ के पटाखे फोड़े गए।
  • मथुरा में राधा-कृष्ण ने सीता-राम की तरह दर्शन दिए, बांके बिहारी ने बंसी छोड़कर धनुष-बाण धारण किया।

हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राम भक्त केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में हैं। भारत में कुछ घटता है तो उसका दुनिया भर में बड़ा प्रभाव होता है...।

छत्तीसगढ़ -

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण के नर-नारायण मंदिर में की पूजा
  • लोरमी में 5 हजार किलो बेर से बनाई गई श्रीराम की रंगोली।
  • दंतेवाड़ा के गीदम में आशुतोष शिव मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण हुआ।
  • अंबिकापुर के राम मंदिर में उमड़ी भीड़।
  • पेंड्र्रा के कोटमी स्थित राम जानकी मंदिर में जमकर उत्सव मनाया गया।
  • भिलाई में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक और कार रैली निकाली।

पंजाब-

  • पंजाब के अमृतसर में शोभा यात्रा निकाली गई।

दिल्ली-

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- आज बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज पूरा देश यह खुशी मना रहा है।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के बिरला मंदिर में पूजा-अर्चना की

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म मंदिर में दर्शन पूजा-अर्चना की
  • CM अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कई इलाकों के मंदिरों में हुए भंडारे में शामिल हुए
  • केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा, आज बहुत ही शुभ दिन है, आज 500 वर्षों की तपस्या पूरी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प धारण किया था वो आज पूरा हुआ।

ओडिशा-

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी के प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश को धार्मिक उत्साह के साथ एक साथ आते देखकर खुशी हुई।

  • कटक के कलाकार दीपक बिस्वाल ने भगवान राम का एक चित्र बनाया।
  • कटक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-500 साल की प्रतीक्षा का अंत हुआ है। रामचंद्र के जन्मस्थान पर भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई है। कोटि-कोटि भारतीय आज इसके साक्षी बने हैं।

गोवा-

  • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रुद्रेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना।

गुजरात-

  • गुजरात में कलश यात्रा का टूटा रिकॉर्ड, 10 लाख लोग कलश लेकर अहमदबाद की सड़कों पर उतरे

बिहार-

  • पटना के महावीर मंदिर में अखंड कीर्तन। 1100 दीप जलाएंगे। 10 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद बनाया है।
  • पटना के ही इस्कॉन मंदिर में 1 लाख दीप जलाए जाएंगे।
  • बेगूसराय के पावन सिमरिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।
  • बक्सर में धनुष का तोरण द्वार बनाया रामरेखा घाट पर लगी स्क्रीन।
  • रोहतास के महावीर मंदिर में यज्ञ।

उत्तराखंड-

  • CM पुष्कर सिंह धामी और उनके परिवार ने अयोध्या से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर की पूजा-अर्चन

महाराष्ट्र -

  • प्राण प्रतिष्ठा होते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के कोपिनेश्वर मंदिर में 'ढोल' बजाया

तेलंगाना-

  • हैदराबाद के श्री भाग्य लक्ष्मी मंदिर और चारमीनार में भक्तों ने राम भजन गाया
  • तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, यह महान क्षण है, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।

पश्चिम बंगाल-

  • कोलकाता में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी शोभा यात्रा में शामिल हुए

तमिलनाडु-

  • केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी.किशन रेड्डी ने कहा, आध्यात्मिक दृष्टिकोण से ये दिन देश के लिए काफी बड़ा है...भारत के लिए ये बहुत बड़ी विजय है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story