'हाथों को छुआ, फिर जांघों को सहलाने लगा': SpiceJet flight में सवार लड़की ने लॉ स्टूडेंट और क्रू मेंबर्स पर लगाए गंभीर आरोप

SpiceJet flight: स्पाइसजेट फ्लाइट में 26 साल की लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की अपने परिवार के साथ ट्रैवल कर रही थी। आरोप है कि एक लॉ स्टूडेंट ने उसे गलत तरीके से छुआ। जब उसने विरोध किया तो क्रू मेंबर्स और सुरक्षाकर्मियों ने उसे छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने से भी रोका। जबकि लड़के ने अपनी गलती मान ली थी। लेकिन विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स ने कहा कि इस घटना का कोई सबूत नहीं है। लड़के को माफी मांगने के बाद जाने दिया गया।
कोलकाता से बागडोगरा जा रहा था विमान
दरअसल, सिविल सेवा की तैयारी कर एक लड़की 31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG592 से यात्रा कर रही थी। वह कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी। लड़की को उसके बॉयफ्रेंड, उसकी मां और उसके बीमार पिता की तीन सीटों के पीछे सीट मिली थी। जहां एक लड़का पहले से बैठा था। मां ने लड़के से वह सीट छोड़कर विंडो सीट पर बैठने के लिए अनुरोध किया। जबकि लड़की से किनारे की सीट पर शिफ्ट होने के लिए कहा। लेकिन लड़का विंडो सीट पर न जाकर बीच की सीट पर बैठ गया।
सुबह करीब साढ़े 9 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। लड़की ने इयरफोन लगाकर म्यूजिक सुनने लगी। आरोप है कि तभी लड़के ने उसे आपत्तिजनक तरीके से छूना शुरू कर दिया। शुरुआत में लड़की ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब उसने जांघों को सहलाना शुरू किया तो लड़की ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख क्रू मेंबर्स मौके पर आए। बताया कि लड़के ने छोड़खानी की है। इतना गुस्सा आया कि उसे थप्पड़ भी जड़ दिया।
फ्लाइट के लैंड होने पर एयरलाइन स्टाफ और सीआईएसएफ कर्मी लड़के को एक तरफ ले गए। उसे माफी मांगने के लिए कहा गया। माफी मांगने के बाद आरोपी छात्र वहां से चला गया।
एयरलाइन ने कहा- लड़की ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
एयरलाइन के प्रवक्ता ने घटना के संबंध में बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने बताया कि 31 जनवरी को एक महिला यात्री ने अपने सह-यात्री पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। केबिन क्रू ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया। हालांकि, आरोपी सह-यात्री ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।
आरोपी ने सीआईएसएफ कर्मचारियों की उपस्थिति में माफी मांगी। इसके बाद महिला यात्री बिना कोई लिखित शिकायत दर्ज किए बागडोगरा हवाई अड्डे से चली गई। पूरी घटना के दौरान, हमारे केबिन क्रू ने सक्रिय रूप से महिला यात्री की सहायता की और उसके आराम और सुरक्षा को सुनिश्चित किया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS