सूरत में 5 मंजिला बिल्डिंग ढही,15 से ज्यादा घायल: कुछ लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका, बचाव कार्य में जुटा रेस्क्यू दल

Surat Building Collaps: गुजरात के सूरत में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। सचिन पाली इलाके में लगातार बारिश से 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। शुरुआती दौर में 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ लोगों के मलबे में होने की आशंका है।
वीडियो देखें...
#WATCH गुजरात: सूरत के सचिन इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। pic.twitter.com/uzBg9hLZjs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2024
सूरत में जो बिल्डिंग गिरी है। उस काफी पुरानी व जर्जर बताई जा रही है। इमारत के गिरने का मुख्य कारण भारी बारिश बताया गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और रेस्क्यू दल मलबा हटाने में जुटा हुआ है।
नगर निगम प्रशासन ने नहीं कराया डिस्पोज्ड
सूरत के सचिन पाली इलाके में जो बिल्डिंग गिरी है, उसमें 15 से 20 लोग ही रहते थे। इमारत काफी जर्जर हो गई थी, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने उसे जर्जर घोषित कर उसे डिस्पोज्ड नहीं कराया। जिस कारण यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरत में ऐसी तमाम बिल्डिंग हैं, जो अपनी औषत आयु पूरी कर चुकी हैं, इसके बावजूद लोग उनमें रहते हैं।

दिल्ली के हर्ष विहार में भी हुई थी ऐसी घटना
पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा ही घटना हो गया था, जिससे छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में हुई घटना के वक्त बच्चा छत पर खेल रहा था। इसलिए उसे ही ज्यादा चोंट आई थी। परिजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS