पुरी, ओडिशा। तीर्थ नगरी पुरी में अंतिम संस्कार को लेकर स्वर्गद्वार समिति ने अच्छी पहल की है। समिति ने अंतिम संस्कार की तमाम व्यवस्थाओं को जुटाने के उद्देश्य से समिति ने एक ऐप बनाया है। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। 

स्वर्गद्वार ऐप दाह संस्कार से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री लोगों को उपलब्ध कराता है। आम व्यक्ति इसे सीधे गूगल पर सर्च करके प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। ऐप को तीन भाषाओं- उड़िया, हिंदी और अंग्रेजी में डिजाइन किया गया है। ऐप पर आप अपनी जरूरत सामग्री को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं साथ ही इसमें ऑनलाइन पेमेंट की भी व्यवस्था है। स्वर्गद्वार सेवा समिति ने 14 नवंबर 2023 को एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी। नया ऐप कठिन समय के दौरान परिवारों के अनुभव को आधुनिक बनाने और बढ़ाने के उनके प्रयासों का विस्तार है।

स्वर्गद्वार ऐप पर सेवाओं की आवश्यकता वाले परिवार आवश्यक जानकारी अपलोड करके विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। चूंकि ऐप अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए यूज करने वाले का फीडबैक और उसकी आवश्यकताओं के आधार पर इस ऐप में संशोधन किया जाएगा। स्वर्गद्वार सेवा समिति के एक सदस्य ने बताया कि स्वर्गद्वार ऐप का बेहतर और न्यू वर्जन जल्द ही प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा।

2023 में वेबसाइट के लॉन्च के दौरान स्वर्गद्वार के कर्मचारियों को नए कपड़े और वार्षिक प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत किया गया। सेवा समिति ने कर्मचारियों को विवाह और मृत्यु के लिए वित्तीय सहायता भी दी है, जिसमें 10,000 रुपए प्रदान किए जाते हैं। पुरी स्वर्गद्वार सेवा समिति का प्राथमिक लक्ष्य अंत्येष्टि के लिए पुरी आने वाले व्यक्तियों के लिए सेवाओं को सरल बनाना है। उन्होंने हरिश्चंद्र योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाले घी और लकड़ी की मात्रा बढ़ा दी है। इसके अलावा दाह संस्कार के लिए लकड़ी के परिवहन में सहायता के लिए परिवहन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।