स्वाति मालीवाल विवाद: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं

Swati Maliwal controversy
X
Swati Maliwal controversy: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को स्वाती मालिवाल से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी।
Swati Maliwal controversy: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (16 मई) को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता स्वाति मालीवाल पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं।

Swati Maliwal controversy: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (16 मई) को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता स्वाति मालीवाल पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर कहीं भी किसी महिला के साथ कोई अत्याचार होता है, तो हम उस महिला के साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ खड़ी हूं। चाहे वह किसी भी पार्टी से क्यों ना हों। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस मामले में दूसरी अहम बात यह है कि इस मुद्दे पर AAP आपस में चर्चा करेगी और निर्णय लेगी। यह उन पर निर्भर है।

स्वाती मालिवाल ने दिल्ली पुलिस से की है शिकायत
बता दें कि बीते कुछ दिनों से AAP सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष पर हमले का मामला चर्चा मे हैं। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभाव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। मालीवाल के साथ विभव कुमार ने यह बदसलूकी अरविंद केजरीवाल के आवास पर की। दिल्ली पुलिस ने यहा कहा था कि मालीवाल हमले के बाद सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। हालांकि, वह बिना शिकायत दर्ज कराए वापस लौट गईं थी।

संजय सिंह ने की थी मालीवाल पर हमले की पुष्टि
करीब 24 घंटे तक इस मामले में पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। बाद में पार्टी के सांसद संजय सिंह ने घटना की पुष्टि की थी। संजय सिंह ने कहा था इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस घटना को लेकर गंभीर हैं। स्वाति मालिवाल पार्टी की सीनियर लीडर हैं और हम सब उनके साथ हैं। साथ ही संजय सिंह ने कहा था कि स्वाति मालीवाल जब अरविंद केजरीवाल से मिलने घर पर पहुंची थी और ड्राइंट रूम में इंतजार कर रहीं थीं तो विभव कुमार ने उनके साथ बदतमीजी की थी।

NWC ने लिया है मामले का संज्ञान
संजय सिंह ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। दिल्ली के सीएम ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है और मामले में सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) ने भी मामले का संज्ञान लिया है। NWC ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव को कुमार को इस मामले में 17 मई को तलब किया है। हालांकि, अब तक स्वाती मालिवाल ने खुद इस मामले को लेकर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। ना ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ कहा है।

इस घटना को लेकर सियासत तेज
इस घटना को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दाैरान यह मुद्दा उठाया। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस मामले पर केजरीवाल की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। भाटिया ने पत्रकारों से कहा कि विभव कुमार को लखनऊ में मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ देखा गया। इस मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पहले बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी स्वाती मालिवाल पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story