Ratan Tata News: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की तबीयत गंभीर है, जिसके बाद उनको मुंबई की एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बुधवार 9 अक्टूबर को बताया कि रतन टाटा की तबीयत गंभीर है। हालांकि सोमवार 7 अक्टूबर को भी ऐसी खबरें आई थीं जिसका उन्होंने खुद खंडन किया था। उन्‍होंने कहा था कि उनकी तबीयत बिल्‍कुल ठीक है। 

अब बुधवार को एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई है। सोमवार को रतन टाटा ने कहा था कि उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वो उम्र से जुड़ी बीमारियों के लिए जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण फिलहाल मेडिकल जांच करवा रहा हूं।

1991 में बने थे चेयरमैन
बता दें कि रतन टाटा 21 साल की उम्र में साल 1991 में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन बने थे। चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। उन्होंने 2012 तक इस समूह का नेतृत्व किया। इसकी स्थापना उनके परदादा ने की थी। 1996 में टाटा ने टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को मार्केट में लिस्‍ट कराया था।

यह भी पढ़ें : काम की खबर: गरीबों को मिलने वाले 'मुफ्त राशन' पर आया बड़ा अपडेट, मोदी कैबिनेट ने लिया ये अहम फैसला