Today's Headlines, 12 January 2024: युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद की आज शुक्रवार को जयंती है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी 1863 में उनका जन्म हुआ था। बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। देश- दुनिया की खबरों को एक क्लिक में पढ़ें...

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कोहरे और शीतलहरी के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है।   दिल्ली में कोहरे की मोटी परत छाई हुई है। ऐसा ही एक नजारा गीता कॉलोनी रोड और विकास मार्ग पर दिखा। शीतलहर जारी रहने के कारण लोग रात्रि आश्रय घरों में शरण ले रहे हैं। 

मुंबई में झुग्गी बस्ती में चल रही थी अवैध दवा फैक्ट्री
मुंबई की मालवणी पुलिस ने कांदिवली थाना क्षेत्र के लालजीपाड़ा इलाके की झुग्गी बस्ती में चल रही एक दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1.18 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई। 

पीएम मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर
प्रधानमंद्धी नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वे नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यहां युवा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे। पीएम मोदी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल है। 

कांग्रेस और आप के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठक आज
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और आप के नेता शामिल होंगे। 

वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में होंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात जाएंगे। वे यहां वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करेंगे। तीन दिनों से चल रहा समारोह आज समाप्त होगा। 

सलमान खुर्शीद की पत्नी के खिलाफ वारंट जारी
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिव्यांग उपकरण घोटाले में फर्रुखाबाद की अदालत ने आरोपी लुईस खुर्शीद व अतहर फारुखी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 30 जनवरी तय की है।