Today's Headlines, 19 January 2024: नमस्कार, आज नए साल का 19वां दिन है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में तीन दिन बचे हैं। रामलला गर्भगृह में पहुंच चुके हैं। उधर, दिल्ली की तीन और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट पर शुक्रवार को चुनाव होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक होगी। वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू होगी। वहीं, स्किल डेवलपमेंट केस में चंद्रबाबू नायडू की जमानत के खिलाफ आंध्र प्रदेश सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहिए हरिभूमि के साथ...

दिल्ली के पीतमपुर में आग लगने से 5 की मौत
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार शाम एक घर में आग लग गई। इससे छह लोगों को सुरक्षित निकाला गया और पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। फायर सर्विस के एक अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि हमें पीतमपुरा इलाके में एक घर में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर घटनास्थल पर सात अग्निशमन अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

एक्टर सुनील शेट्टी ने महाकाल के किए दर्शन
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी मध्य प्रदेश में हैं। उन्होंने मंत्री राकेश सिंह के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्रीश्री रविशंकर बोले- राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महान क्षण
कर्नाटक में आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर ने अयोध्या के राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर कहा कि यह हमारी सभ्यता, पूरे देश के लिए एक महान क्षण है, एक ऐसा क्षण जिसका लोग पिछले 500 वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह लोगों के लिए उस भावना को बाहर निकालने का समय है जिसे वे वर्षों से दबा कर रखे हुए हैं।

गुजरात में भाजपा मुख्यालय पर लेजर शो
गुजरात: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सूरत में गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के कार्यालय में लेजर शो आयोजित किया गया। जिसमें भगवान राम की तस्वीरें दिखाई गई। 

वाईएस शर्मिला के बेटे की हुई सगाई
हैदराबाद: तेलंगाना में कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला के बेटे वाईएस राजा रेड्डी की सगाई हो गई। गुरुवार को हुए इस समारोह में आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी एटलुरी प्रिया के साथ पहुंचे। 

अधीर रंजन ने पूछा- हम राम विरोधी तो शंकराचार्य क्या हैं?
कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण अस्वीकार करने पर अगर हमें हिंदू विरोधी कहा जाएगा तो शंकराचार्यों को क्या कहा जाएगा। क्या पूरे देश में केवल पीएम मोदी ही बचे हैं जो हिंदू हैं। वे (बीजेपी) अपने राजनीतिक मकसद के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर भगवान राम का अपमान कर रहे हैं। 

सूरज चव्हाण की गिरफ्तारी भर भड़के आदित्य ठाकरे
मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के सूरज चव्हाण की गिरफ्तारी पर विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे सरकार एक डरपोक सरकार है। सीएम भी डरपोक हैं। उन्हें अपने भ्रष्टाचार का सामना करना होगा। छिपने के लिए वहां (भाजपा के पास) गए थे। जो वास्तव में भ्रष्ट हैं वे वहां जाते हैं और मंत्री बन जाते हैं। जो लोग सच्चाई के साथ हैं वे हमारे साथ हैं और यह लड़ाई लोकतंत्र के लिए है।