Today's Headlines, 21 January 2024: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा शुभ घड़ी आ गई है। कल सोमवार को भव्य महल में प्रभु राम प्राण प्रतिष्ठित होंगे। सिर्फ देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में राम भक्त उन्मुक्त होकर जश्न मना रहे हैं। 11 दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को धनुषकोडि के कोदंडरामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद अरिचल मुनाई जाएंगे। मान्यता है कि लंका पर चढ़ाई करने के लिए यहीं से भगवान राम ने रामसेतु का निर्माण किया था। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए हरिभूमि के साथ... 

दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें लेट
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहरी और घने कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। लो विजिबिलिटी के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

शिमला में भरभराकर ढही इमारत
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन हुआ है। सड़क पर दरारें आ गईं। इस बीच पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह मामला धामी क्षेत्र के घंडाल गांव का है। भूस्खलन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यातायात बाधित हुआ है। 

इंग्लैंड में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जश्न
अयोध्या में रामलला कल सोमवार को अपने भव्य महल में प्राण-प्रतिष्ठित होने वाले हैं। इसका जश्न पूरी सिर्फ भारत में ही नहीं इंग्लैंड में भी मनाया जा रहा है। भारतीय प्रवासी लड्डू तैयार कर रहे हैं। अयोध्या से अक्षत पहले ही मंदिर पहुंच चुका है। भगवान राम, माता जानकी और भाई लक्ष्मण की मूर्तियों को भारत से लाई गई नई पोशाकों से सजाया गया है। 

बिलकिस बानो केस में एक दोषी करेगा आज करेगा सरेंडर
गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों में से एक दोषी आज सरेंडर कर देगा। सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने के लिए 21 जनवरी की तारीख तय की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी को गुजरात सरकार के फैसले को खारिज कर दिया था। साथ ही 11 दोषियों को दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था। लेकिन तीन दोषी सरेंडर के लिए वक्त दिए जाने की मांग करते हुए अदालत पहुंच गए थे। जहां से उनकी याचिका खारिज कर दी गई। 

पीएम ने जापान को दी बधाई
चंद्रमा पर सॉफ लैंडिंग करने वाले जापान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्पेस एक्सप्लोरेशन में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। शुक्रवार की रात जापान ने स्पाइनर मून मिशन को लैंड कराया है। 

महाराष्ट्र में 22 जनवरी को छुट्टी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर कई राज्य सरकारों ने हाफ डे और फुल डे छुट्टी घोषित की गई है। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने भी छुट्टी घोषित की है। इसके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। जिस पर आज सुनवाई होगी। लॉ की पढ़ाई करने वाले चार छात्रों ने यह याचिका दाखिल की है। 

9999 हीरे से बनाई भगवान राम की भव्य कलाकृति 
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्त अपने अपने भाव प्रकट कर रहे हैं। ऐसा ही एक राम भक्त गुजरात का भी है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सूरत के एक आर्किटेक्ट इंटीरियर डिजाइनर सह कलाकार ने 9,999 हीरे से भगवान राम और मंदिर की भव्य कलाकृति बनाई है। जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।