Today's Headlines, 31 December 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की बड़ी खबरों से वाकिफ नहीं हो पाते हैं। ऐस में हम आपके लिए लाए हैं एक क्लिक में संक्षिप्त खबरें। ताकि आप प्रमुख खबरों से अपडेट रह सकें। आज इन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी...

कोहरे के चलते फ्लाइट और ट्रेनें चल रहीं लेट
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे का भी कहर जारी है। ऐसे में दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी हो रही है। करीब 80 फ्लाइट की उड़ान में देरी की सूचना है। लो विजिबिलिटी के कारण हुई देरी ने यात्रियों को प्रभावित किया।  उधर, कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट चल रही हैं।

ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन अब नहीं रहे
ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे दो बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए थे। 50 साल के करियर में उन्होंने 130 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 

यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड में किया हमला, 14 मारे गए
यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन ने बेलगोरोड पर घातक हमला किया। इस हमले में 2 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 108 लोग घायल हो गए। 

इंडोनेशिया में भूकंत के तेज झटके, 6.2 रही तीव्रता
इंडोनेशिया में शनिवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप रात 10 बजकर 46 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता 6.2 रही। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है। 

आप की बड़ी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय बैठक परिवार को होगी। अरविंद केजरीवाल के विपश्यना से दिल्ली लौटने के बाद यह बैठक बुलाई गई है। तीन जनवरी को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भी दिया है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। 

आज मन की बात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात करेंगे। यह उनका 108वां एपिसोड है। पीएम मोदी कार्यक्रम में कुछ लोगों से बातचीत भी करेंगे। यह साल का आखिरी एपिसोड है। 

भाजपा और संघ की अहम बैठक आज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी की कोलकाता में रविवार को अहम बैठक होगी। इसमें पश्चिम बंगाल भाजपा और संघ के बीच समन्वय के लिए चर्चा होगी।

चाइनीज कंपनी वीवो के तीन अधिकारी रिहा
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो इंडिया इकाई के तीन शीर्ष अधिकारियों को रिहा कर दिया, जिन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

भगोड़ा घोटालेबाज दंपति को मुंबई पुलिस ने दबोचा 
छह महीने की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस ने आखिरकार फरार अशेष शैलेश मेहता और उसकी पत्नी शिवांगी लाड-मेहता को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। अशेष और शिवांगी पर एक हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप है। 

एक साल 76 आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने बताया कि एक 2023 में 76 आतंकी मारे गए। इसमें 55 विदेशी थे। 

आगरा मेट्रो ने 11 महीने में पूरा किया सुरंग का काम
आगरा मेट्रो के हिस्से में बड़ी कामयाबी आई है। ताज महल के पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक सुरंग बन गई है। यह काम रिकॉर्ड 11 महीने में पूरा हुआ। इसके साथ ट्रेन का ट्रायल भी सफलता पूर्वक पूरा किया गया। 

पटना एम्स में ड्रोन से  दवाएं पहुंचाने का ट्रायल सफल
पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ड्रोन के जरिए सुदूरवर्ती गांवों और इलाकों में जीवन रक्षक दवाएं भेजने का ट्रायल शनिवार को सफल रहा। ट्रायल के दौरान ड्रोन को दवा लेकर एम्स के एक से दूसरे कोने तक भेजा गया।

वियाग्रा को लेकर अमेज़ॅन को चेतावनी
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अमेज़ॅन को स्तंभन दोष (ईडी) के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) तडालाफिल और सिल्डेनाफिल वाले पुरुषों की एनर्जी या हेल्थ सप्लिमेंट्स के मामलों में कार्रवाई करने के लिए कहा है।

दिल्ली में उप शिक्षा अधिकारी के खाली पदों को भरने की मंजूरी
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शिक्षा विभाग के लिए प्रिंसिपल और उप शिक्षा अधिकारी के खाली पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। 29 पदों पर भर्ती होगी। यह पद राज्य के सरकारी स्कूलों में 2019 और 2021 के बीच खाली हुए थे।