Bangladeshi women arrested in Tripura: त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं को अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में अरेस्ट किया गया। दोनों महिलाओं की पहचान रब्बाना अख्तर (20) और अस्मा खातून (22) के रूप में हुई है। ये दोनों महिलाएं बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट के बांग्लादेश से त्रिपुरा आईं। यहां ट्रेन से दूसरे राज्य में भागने की फिराक में थीं।

अगरतला जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि सरकारी रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और खुफिया एजेंसियों द्वारा संयुक्त अभियान के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दोनों बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ अगरतला जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार, 11 अक्टूबर को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

खबर अपडेट हो रही है...