Budget 2024: मोदी सरकार के अंतिरम बजट में महिलाओं के लिए क्या हुईं घोषणाएं? यहां जानें...

Union Budget 2024-25 for women and child welfare announcement
X
Union Budget 2024-25 for women and child welfare announcement
Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अंतरिम बजट में महिलाओं व बच्चों के कल्याण के कल्याण की कई घोषणाएं की हैं।

Union Budget for Women and Childfare: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को नई संसद में पहला बजट (Budget) पेश किया। मोदी सरकार का यह अंतरिम बजटा था। यही वजह है कि वित्त मंत्री ने इसमें लोक लुभावन घोषणाएं करने कर बजाय पुरानी योजनाओं व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को ही आगे बढ़ाने पर जाेर दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया है।

वित्त मंत्री की महिलाओं के लिए घोषणाएं

  • महिला और बेटियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है। सरवाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अभियान शुरू करेंगे।
  • मिशन इंद्र धनुष के तहत टीकाकरण को बढ़ावा दिया है। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीका लगया जाएगा।
  • आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • स्व समूह से देश की 9 करोड़ महिलाओं का जीवन स्तर सुधरा है। एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गईं हैं। अब इनकी संख्या दो से तीन करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • पिछले 10 साल में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी 28 फीसदी बढ़ी है। निवेश और वर्कफोर्स में भी उनकी भागीदारी बढ़ी है।
  • महिलाओं के कल्याण के लिए हमने तीन तलाक खत्म कराया है।
  • गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। इनकी तरक्की से ही देश आगे बढ़ेगा। सरकार ने 25 करोड़ लोगों को सहायता देकर गरीबी से मुक्त किया है।
  • सरकार का फोकस महिला सशक्तिकरण पर है। पिछले 10 साल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 70 फीसदी आवास महिलाओं को दिया गया है।
  • महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं।


2023-2024 में मिली थी बचत योजना

  • वित्त मंत्री सीता निर्मलरमण ने 2023-2024 के बजट में महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत-पत्र योजना की घोषणा की थी। इसमें महिलाएं 2 लाख तक के एक मुस्त निवेश कर 7.5 फीसदी का रिटर्न प्राप्त कर सकती हैं।
  • दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ कर सशक्त बनाने।
  • उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन और एमएसएमी सेक्टर के लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की गई थी।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ और अंत्योदय योजना के तहत गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति एक साल के लिए बढ़ाई थी।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत वर्ष बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने की घोषणा की थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story