Logo
Nitin Gadkari Favourite Vada Pav Recipe: वड़ा पाव खाना सभी को पसंद होता है। वहीं एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने प्रभात होटल के बटाटा वड़ा की खूब तारीफ की और उन्होंने वड़े पाव की रेसिपी भी शेयर की।

Nitin Gadkari Favourite Vada Pav Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में वड़ा पाव खाना सभी को पसंद होता है। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी वड़ा पाव खाने के उतने ही शौकीन है। गडकरी एक सफल राजनेता के रूप में जाने जाते हैं और उन्हें को तरह-तरह के व्यंजन पसंद है। जलेबी, इमरती और चाट उन्हें बेहद पसंद है।

नितिन गडकरी ने कही ये बात
वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने कहा, कि पुणे के प्रसिद्ध प्रभात होटल के बटाटा वड़ा की खूब तारीफ की। इतना ही नहीं, उन्हें ये वड़ा इतना पसंद आया कि उन्होंने एक बार में तीन वड़े पाव खाये। वहीं इंटरव्यू मे बताया, कि वह इसके बाद वह रेसिपी लेकर आए और इसे घर पर भी बनवाया। इसके साथ ही उन्होंने वड़े पाव की रेसिपी भी शेयर की।

गडकरी ने शेयर की वड़ा पाव की रेसिपी 
गडकरी कहते हैं, सबसे पहले आलू छीलें। इसे एक प्लेट में तोड़ लें। इसमें अपनी पसंद के अनुसार नींबू का रस मिलाएं। साथ ही काला नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कुछ बड़ी मिर्च, बारीक कटा प्याज और थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया और अंत में थोड़ी चीनी मिलाएं। यह सब एक साथ डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट थोड़ा ज्यादा मिलाएं, जिससे टेस्ट अच्छा आता है। यह सब्जी तैयार होने के बाद गोल वड़े बना लीजिए और वड़ों को हमेशा की तरह बेसन में मिलाकर तल लीजिए। उन्होंने बताया, बिना हल्दी और मसाले वाला यह वड़ा इतना स्वादिष्ट था कि मैंने खुद तीन वड़े पाव खाए।

5379487