उपचुनाव 2024: 15 राज्यों की 50 सीटों का रिजल्ट; किसने, कहां मारी बाजी, यहां देखिए सीटवार डिटेल्स

by-poll results 2024: 15 राज्यों की 50 सीटों का सीटवार रिजल्ट।
X
by-poll results 2024: 15 राज्यों की 50 सीटों का सीटवार रिजल्ट।
Bypolls Result 2024 Live: देश के 15 राज्यों की 50 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। किस सीट से कौन, कितने वोटों से जीता। यहां जानिए सीटवार डिटेल्स।

Bypolls Result 2024: देश के 15 राज्यों की 50 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। सिक्किम की दो सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज हुई है। शनिवार (23 नवंबर) को दो लोकसभा सहित 48 सीटों पर मतगणना हुई। UP, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र सहित सभी स्टेट की तस्वीर अब साफ हो चुकी है। किस सीट से कौन, कितने वोटों से जीता और किसे मिली हार। यहां जानिए सीटवार डिटेल्स।

वायनाड में प्रियंका भारी बहुमत से जीतीं
वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। प्रियंका गांधी ने सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4 लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। बीजेपी कैंडिडेट नव्या हरिदास महज 1 लाख 9 हजार वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से बीजेपी के संतुक हंबार्डे ने जीत हासिल की है।

किस सीट से किसे मिले कितने वोट

सीट जीते पार्टी वोट हारे पार्टी वोट
ढोलाई (असम) निहार रंजन दास भाजपा 69945 ध्रुबज्योति पुरकायस्थ कांग्रेस 60847
सिदली (असम) निर्मल कुमार ब्रह्मा UPPL 95243 सुद्धो कुमार बसुमतारी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 58227
बोंगाईगांव (असम)
  दीप्तिमयी चौधरी 
अगप 74734
  ब्रजजीत सिंहा
कांग्रेस 39570
बेहाली (असम)
  दिगंता घाटोवाल
भाजपा 50947
  जयन्त बोरा
कांग्रेस 41896
सामागुड़ी (असम) दिप्लु रन्जन शर्मा आगे भाजपा 798822 तंजिल हुसैन कांग्रेस 56651
तरारी (बिहार) विशाल प्रशांत भाजपा 78755 राजू यादव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 68143
रामगढ़ (बिहार)
  अशोक कुमार सिंह  
भाजपा 62257
  सतीश सिंह यादव
बसपा 60895
इमामगंज (बिहार)
  दीपा कुमारी
HAM 53435
  रौशन कुमार
RJD 47490
बेलागंज (बिहार) मनोरमा देवी जनता दल 73334 विश्वनाथ कुमार RJD 51943
रायपुर दक्षिण(CG) सुनील कुमार सोनी भाजपा 89220 आकाश शर्मा कांग्रेस 43053
वाव (गुजरात )
  ठाकोर स्वरूपजी  
भाजपा 92176
  गुलाबसिंह पीराभाई   
कांग्रेस 89734
शिगगांव (कर्नाटक) पठान यासिर हमदखान कांग्रेस 100756 भरत बोम्मई भाजपा 87308
संदूर (कर्नाटक) ई अन्नपूर्णा कांग्रेस 93616 बंगरा हनुमंत भाजपा 83967
चन्नपटना (कर्नाटक) सी पी योगीश्वर कांग्रेस 112642 निखिल कुमार स्वामी जनता दल 87229
पल्लकड़ (केरल) राहुल मामकूटथिल कांग्रेस 58389 सी कृष्णाकुमार भाजपा 39549
चेलाक्कारा (केरल) यूआर प्रदीप सीपीआई (एम) 64827 राम्या हरिदास कांग्रेस 52626
विजयपुर (MP) मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस 100469 रामनिवास रावत भाजपा 93105
बुधनी (MP) रमाकांत भार्गव भाजपा 107478 राजकुमार पटेल कांग्रेस 93577
गैमबर्गर (मेघालय) मेहताब चांडी NPP 12678 साधियारानी एम. संगमा TMC 8084
डेरा बाबा नानक (पंजाब) गुरदीप सिंह रंधावा आप 59104 जतिन्दर कौर रंधावा कांग्रेस 53405
चब्बेवाल (पंजाब) डा. इशांक कुमार आप 51904 रंजीत कुमार कांग्रेस 23214
गिद्दड़बाहा (पंजाब) हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आप 71644 अमिृता वाड़िंग कांग्रेस 49675
बरनाला (पंजाब) कुलदीप सिंह कांग्रेस 28254 हरिंदर सिंह आप 26097
झुंझनूं (राजस्थान) राजेन्द्र भाम्बू भाजपा 90425 अमित ओला कांग्रेस 47577
रामगढ़ (राजस्थान) सुखवंत सिंह भाजपा 108811 आर्यन जुबेर कांग्रेस 95175
दौसा (राजस्थान) दीन दयाल कांग्रेस 75336 जग मोहन भाजपा 73036
देवली उनियारा (राजस्थान) राजेन्द्र गुर्जर भाजपा 100599 नरेश मीणा निर्दलीय 59478
खींवसर (राजस्थान) रेवन्तराम डांगा भाजपा 108628 कनिका बेनीवाल राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी 94726
सलूंबर (राजस्थान) शांता अमृतलाल मीणा भाजपा 84428 जितेश कुमार कटारा BAP 83143
चौरासी (राजस्थान) अनिल कुमार कटारा BAP 89161 कारीलाल भाजपा 64791
सोरेंग चाकुंग (सिक्किम) आदित्य गोले (तमांग) निर्विरोध SKM निर्विरोध निर्विरोध निर्विरोध
नामची सिंघीथांग (सिक्किम) सतीश चंद्र राय निर्विरोध SKM निर्विरोध निर्विरोध निर्विरोध
मीरापुर (UP) मिथलेश पाल राष्ट्रीय लोक दल 84304 सुम्बूल राणा सपा 53508
कुंदरकी (UP) रामवीर सिंह भाजपा 168526 मोहम्मद रिजवान सपा 25334
गाजियाबाद (UP) संजीव शर्मा भाजपा 96946 सिंह राज जाटव सपा 27595
खैर(UP) सुरेन्दर दिलेर भाजपा 100181 चारू कैन सपा 61788
करहल(UP) तेज प्रताप सिंह सपा 104304 अनुजेश प्रताप सिंह भाजपा 89579
सीसामऊ(UP) नसीम सोलंकी सपा 69714 सुरेश अवस्थी भाजपा 61150
फूलपुर (UP) दीपक पटेल भाजपा 78289 मोहम्मद मुजतबा सपा 66984
कटेहरी (UP) धर्मराज निषाद भाजपा 104091 शोभावती वर्मा सपा 69577
मझवां(UP) शुचिस्मिता मौर्यां BJP 77737 डॉ0 ज्योति बिंद सपा 72815
केदारनाथ (उत्तराखंड) आशा नौटियाल भाजपा 23814 मनोज रावत कांग्रेस 18192
सिताई (WB) संगीता रॉय TMC 165984 दीपक कुमार राय BJP 35348
मदारीहाट (WB) जयप्रकाश टोप्पो TMC 79186 राहुल लोहार BJP 51018
नैहाटी (WB) सनत डे TMC 78772 रूपक मित्रा BJP 29495
हारोआ (WB) शेख रबिउल इसलाम TMC 157072 पियारूल इसलाम ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट 25684
मेदिनीपुर (WB) सुजॉय हाजरा TMC 115104 सुभाजीत रॉय (बंटी) भाजपा 81108
तलडांगरा (WB) फाल्गुनी सिंहबाबू TMC 98926 अनन्या रॉय चक्रवर्ती भाजपा 64844
वायनाड (केरल) प्रियंका गांधी कांग्रेस 622338 सत्यन मोकेरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 211407
नांदेड़ (MH) डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे भाजपा 525587 चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव कांग्रेस 48805

  • प्रियंका 4 लाख वोटों से आगे
    वायनाड लोकसभा से प्रियंका गांधी 4 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं। मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए। बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट रमाकांत भार्गव 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा में से भाजपा गठबंधन ने 7 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। सपा को 2 सीटें मिली हैं।
  • भाजपा गठबंधन 24 सीटों पर आगे
  • 46 सीटों पर वोटों की गिनती में भाजपा गठबंधन 24, कांग्रेस 7, TMC 6, सपा 3, AAP 3, CPI-M, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भारत आदिवासी पार्टी 1-1 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा गठबंधन में जेडीयू, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM), असम गण परिषद (AGP), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी (UPP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) शामिल हैं।
  • मैं मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहूंगी
    यूपी विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों में उपचुनाव हुए थे, उसके बावजूद मैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने अपने मतों का प्रयोग किया। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजे जो हम सोच रहे थे वो उसके विपरीत आए हैं। कहीं न कहीं इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि इस तरह के नतीजे क्यों आए हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि महाराष्ट्र में जो पार्टियां गठबंधन में हैं वो इस पर विचार करेंगी।
  • तरारी सीट पर बीजेपी की जीत
    बिहार की तरारी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत को 78755 और राजू यादव को 68143 वोट मिले हैं। विशाल ने जीत हासिल कर ली है। उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को 5622 वोटों से हरा दिया है।
  • जेडीयू की मनोरमा देवी जीतीं
    इमामगंज के बाद एनडीए ने बिहार की बेलागंज सीट को भी जीत लिया है। यहां जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह को 21391 वोटों के हराया है।
  • भाजपा के मंत्री हारे
  • एमपी की विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने सात हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। रावत 16वें राउंड तक आगे थे। केंद्रीय मंत्री शिवराज के गढ़ बुधनी में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। छह राउंड की गिनती में भाजपा के रमाकांत भार्गव 6668 वोट से आगे हैं। पहले रमाकांत पीछे रहे।
  • मेघायल में NPP की जीत
  • मेघालय की गैम्बेग्रे पर नेशनल पीपुल्स पार्टी की जीत हासिल कर ली है। NPP की मेहताब चांडी अगितोक संगमा ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की साधियारानी एम. संगमा को 4594 वोटों से हराया है। NPP की मेहताब को 12678 तो तृणमूल कांग्रेस की साधियारानी को 8084 वोट मिले हैं।
    कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों जीते
  • पंजाब की बरनाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह ढिल्लों को जीत मिली है। कुलदीप ने आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोटों से हराया है।
  • तीन सीटों पर जीते टीएमसी उम्मीदवार
  • टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 6 सीटों में से तीन पर जीत हासिल कर ली है। सिताई सीट से टीएमसी की संगीता रॉय, मादारीहाट से जयप्रकाश टोप्पो और नैहाटी सीट पर सनत डे को जीत मिली है। बाकी तीन सीटों पर भी टीएमसी के ही उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

यूपी में सपा की पहली जीत
कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव में सपा की नसीम सोलंकी 8629 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने पहले ही हार स्वीकार कर ली थी। बता दें कि शुरुआती रुझान से ही सपा यहां आगे चल रही है। अभी जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है।

विजयपुर में कांग्रेस आगे
एमपी की विजयपुर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। मुकेश मल्होत्रा 1874 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के रामनिवास रावत 74349 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। मुकेश को 76191 वोट मिले हैं।

वायनाड में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस एक बार फिर से बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी के ऊपर 3 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है।

ममता बनर्जी का बड़ा करिश्मा
ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 6 सीटों पर बढ़त बना रखी है। पहले राउंड से ही इन सभी 6 सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवार पहले नंबर पर चल रहे हैं।

पंजाब में एक सीट आप ने जीती
पंजाब में होशियारपुर जिले की चब्बेवाल सीट पर AAP के उम्मीदवार इशांक कुमार जीत गए हैं। उन्होंने 28 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के रणजीत कुमार को हराया है। इशांक होशियारपुर लोकसभा सीट से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के बेटे हैं।

तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे
कर्नाटक की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। शिगगांव सीट पर कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान, संदूर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ई अन्नापूर्णा और चेन्नपटना सीट पर कांग्रेस के ही सी पी योगीश्वर आगे चल रहे हैं।

शिवराज की सीट पर भाजपा को बढ़त
मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर भाजपा के रमाकांत भार्गव ने बढ़त बना ली है। शुरुआती राउंड में पीछे रहे रमाकांत 1809 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस कैंडिडेट राजकुमार पटेल पीछे लगे हुए हैं।

प्रियंका गांधी डेढ़ लाख वोटों से आगे
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने 239554 वोट हासिल कर, सीपीआई उम्मीदवार सत्यन मोकेरी पर 157472 वोटों की बढ़त बना ली है। अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के तेजप्रताप यादव 16440 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के अनुजेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर हैं। नांदेड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संतुक हंबार्डे 4371 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने रवींद्र चव्हाण पीछे हैं।

शिवराज की सीट पर कांग्रेस के राजकुमार आगे
मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट राजकुमार पटेल 954 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजकुमार को 17084 वोट मिले हैं। बीजेपी के रमाकांत भार्गव 16131 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधानसभा चुनाव जीते थे। उनके सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई थी।

यूपी में 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन को बढ़त
यूपी की 9 में से 7 सीटों पर भाजपा तो 2 सीटों पर सपा को बढ़त है। अखिलेश के गढ़ करहल में शुरुआती रुझान में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। यहां सपा प्रत्याशी तेज प्रताप पिछड़ रहे हैं। कर्नाटक की शिगगांव सीट पर भाजपा के भरत बोम्मई, केरल की चेलक्कारा सीट पर सीपीआई के यूआर प्रदीप आगे चल रहे हैं।

करहल में तेजप्रताप आगे
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा गठबंधन और 3 सीटों पर सपा आगे है। करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेजप्रताप यादव आगे चल रहे हैं। बीजेपी से यहां अनुजेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

वोटिंग के दिन लोकतंत्र की हत्या हुई
मीरापुर के AIMIM उम्मीदवार अरशद राणा ने मतगणना पर कहा, 'आज माहौल बहुत अच्छा है, लेकिन वोटिंग के दिन लोकतंत्र की हत्या की गई। प्रशासन ने पूरी तरह से मतदान पर प्रतिबंध रखा। 80-90% तक मतदान होने वाला था, लेकिन केवल 50% ही हुआ। ककरौली गांव में जहां पर 12-13 हजार वोट पड़ने वाले थे, लेकिन वहां केवल 1600 कुछ वोट पड़े हैं।

प्रियंका गांधी को मजबूत बढ़त

  • केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने 4000 वोटों से बढ़त बना ली है। पोस्टल बैलेट की गिनती में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुरेश अवस्थी आगे चल रहे हैं। बीजेपी के टिकट पर यहां से नव्या हरिदास चुनाव मैदान में हैं।
  • राजस्थान में बीजेपी आगे
  • राजस्थान में 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी फिलहाल 5 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • चुनाव नतीजों से पहले वायनाड उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी वायनाड से जीते थे, लेकिन उन्होंने इस लोकसभा सीट को खारिज कर दिया और रायबरेली को चुना। इस बार मतदान प्रतिशत कम हुआ क्योंकि भूस्खलन की घटना के बाद लोग चुनाव के मूड में नहीं थे। अगर लोगों को वायनाड में विकास चाहिए, तो वह एनडीए को चुनेंगे।

प. बंगाल में उत्तर 24 परगना में उपचुनाव के वोटों की काउंटिग

यूपी में भाजपा गठबंधन आगे
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में शुरुआती रुझान में भाजपा गठबंधन आगे है। भाजपा-आरएलडी 6 और 3 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है। यूपी की 9 सीटों पर 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी। भाजपा ने सपा-बसपा ने सभी 9-9 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि, भाजपा ने 8 और 1 सीट पर उसकी सहयोगी आरएलडी चुनाव लड़ रही है।

दो चरणों में हुई वोटिंग
बता दें कि उपचुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 13 नवंबर को 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 20 नवंबर को 4 राज्यों की 15 विधानसभा और एक राज्य महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। सिक्किम की 2 सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा हुई थी, लेकिन 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था।

जानें किस सीट पर किसका था कब्जा

Bypolls Result 2024 LiveBypolls Result 2024 LiveBypolls Result 2024 LiveBypolls Result 2024 Live

वायनाड पर सबकी नजरें
केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर देशभर की नजरें टिकी हैं। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं। पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीटों पर भी मुकाबला गर्म रहा। वायनाड का परिणाम कांग्रेस के भविष्य की दिशा तय करेगा। भाजपा और वाम दलों ने भी यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

नांदेड़ सीट पर कड़ा मुकाबला
महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर शिवसेना और कांग्रेस आमने-सामने हैं। यहां दिवंगत सांसद डीपी सावंत के निधन के बाद चुनाव हुआ। नांदेड़ शिवसेना (शिंदे गुट) के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई है। इसके अलावा, बिहार की 4 और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर भी रोचक मुकाबला हुआ।

राजस्थान की 7 सीटों पर आएगा फैसला
राजस्थान की 7 सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच संघर्ष हुआ। झुंझुनूं और दौसा सीटों पर कड़ी टक्कर रही। खींवसर सीट पर स्थानीय मुद्दे हावी रहे। राजस्थान में इन नतीजों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के लिए ये नतीजे कांग्रेस की रणनीति तय करेंगे।

इसलिए हो रहे चुनाव
46 सीटों में से 27 सीटों पर विपक्ष का कब्जा था। कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। भाजपा की 11 सीटों सहित NDA के पास कुल 17 सीटें थीं। 2 सीटों पर अन्य दलों के विधायक थे। इनमें 41 विधानसभा सीटें विधायकों के सांसद बनने, 3 के निधन, 1 के जेल और 1 के दलबदल की वजह से खाली हुई थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story