PM Modi Live: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मंलगवार शाम को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, 'हरियाणा के लोगों ने कमल-कमल कर दिया। इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।' 

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा, 'आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ गई है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। 

पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने हरियाणा की जनता का धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।

पीएम ने कहा, 'हरियाणा की ये जीत बीजेपी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की जीत नड्डा जी और हरियाणा की टीम के प्रयासों की जीत है। हरियाणा की जीत नम्र-विनम्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कर्तव्यों की भी जीत है।'