Aaj ka Mausam: महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे सहित पूरे राज्य में लगातार बारिश ने कहर बरपा रखा है। महाराष्ट्र में कई जिलों में बाढ़ (Maharashtra Floods) जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हर जगह पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भर गया है। कई नदियां उफान पर हैं। सड़कों पर गाड़ियां तैरती नजर आ रही हैं। राज्य के कई डैम में जलस्तर बढ़ गया है। कई जिलों में सड़कों को बंद कर दिया गया है और स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। पुणे में बारिश ने बीते कई दशकों का रिकॉर्ड (Pune Rainfall Record) तोड़ दिया है।

गुजरात के नवसारी में बाढ़ जैसे हालात

  • गुजरात में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, लगातार बारिश के चलते नवसारी में भारी जलभराव हुआ है। गुजरात के 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ (Gujarat Floods) जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटों में 5 इंच बारिश (Surat Rainfall)  हुई है। भारी बारिश की वजह  मठी और काकरा खाड़ी नदियां उफान पर हैं। करीब 1 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अभी तक 955 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नवसारी में एनडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

  • नवसारी में लगातार बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। शहर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। जिला कलेक्टर क्षिप्रा एस.आग्रे ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे पीड़ितों को राहत कैंपों तक पहुंचाएं। 

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी
भारत के मौसम विभाग ने कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी (IMD Weather Alert) जारी की है। इन सभी राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट (Heavy Rainfall Warning) जारी किया गया है। पुणे के शिवाजीनगर में 24 घंटों में 114 मिमी बारिश हुई, जो पिछले 66 सालों में तीसरी सबसे अधिक बारिश है। 

महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति
महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़  (Flood in Maharashtra) जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 स्थानों पर एनडीआरएफ (NDRF) की तैनाती की गई। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा और सांगली में एसडीआरएफ तैनात हैं। पुणे में 24 घंटों में 114 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 19 जुलाई 1958 को 24 घंटों में 130.4 मिमी और 27 जुलाई 1967 को 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

दिल्ली और अन्य राज्यों में बारिश  (Delhi Rain)
दिल्ली में रात और सुबह में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली की कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam in Delhi) हो गया  भारी बारिश के दौरान कई सड़कों पर कमर तक पानी भर गए। दो पहिया वाहन चालक पानी से भरी सड़क पर गाड़ियों को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुटे नजर आए। कई इलाकों में सबवे में पानी भर गया।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात  (Flood Situation in MP)
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है। सतना में 9 घंटों में 88 मिमी बारिश हुई, जबकि रतलाम में 80 मिमी बारिश हुई। टिकमगढ़ में धसान नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बान सुजारा डेम के सभी 12 गेट खोल दिए गए और 480 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं उत्तर प्रदेश के ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश के कारण बाढ़ (UP Rainfall Alert) जैसे हालात हो गए हैं। गोविंद सागर डेम के 16 गेट खोल दिए गए। 

18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, कोकण-गोवा, कर्नाटक, गुजरात में भारी बारिश (12 सेमी तक) की संभावना (Weather Forecast) है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय में 7 सेमी बारिश (Heavy Rainfall Alert) की चेतावनी दी गई है।