Logo
Lok Sabha Election 2024: NDA गठबंधन को 293 सीटों के साथ जनादेश मिला है। भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसकी 99 सीटें आई हैं। 1962 के बाद यह पहला मौका जब किसी गठबंधन को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का मौका जनता ने दिया है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश दुनिया के सामने है। NDA गठबंधन को 293 सीटों के साथ जनादेश मिला है। भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसकी 99 सीटें आई हैं। 1962 के बाद यह पहला मौका जब किसी गठबंधन को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का मौका जनता ने दिया है। भारत का यह एक ऐसा चुनाव था, जिस पर न सिर्फ देश की निगाहें बल्कि दुनियाभर की नजर टिकी हुई थी। विदेशी मीडिया भी चुनाव के पल-पल बदलते आंकड़ों पर लगातार नजर बनाए रखे हुए थे। 

चलिए आपको बताते हैं कि भारत के आम चुनाव नतीजों पर विदेशी मीडिया ने क्या-क्या लिखा? कहां से आई पीएम मोदी को बधाई?
 
द गार्डियन: अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं हासिल कर सकी भाजपा 
ब्रिटेन के दैनिक समाचार पत्र द गार्डियन की वेबसाइट ने देश के लोकसभा चुनाव को कवर किया। उसने लिखा- भाजपा को तीसरी बार ऐतिहासिक जीत की आशा थी, लेकिन पार्टी अपने दम पर बहुमत नहीं ला सकी। टीडीपी सबसे बड़ी सहयोगी है भाजपा की शर्तें नहीं चलेगी। एक दशक में पहली बार नरेंद्र मोदी की भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रही। इसका मतलब है कि उसे अपने गठबंधन सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। 

न्यूयॉर्क टाइम्स: नई सरकार छोटे दलों पर निर्भर
अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि एग्जिट पोल्स में बड़े बहुमत से भाजपा की जीत की खबरों से सोमवार को स्टॉक मार्केट ने रिकॉर्ड सेट कर दिया। हालांकि, मंगलवार सुबह कहानी बदल गई। पीएम मोदी की सरकार को छोटे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल: हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी के लिए कड़ा झटका
अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी बहुमत हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। उन्हें उम्मीद मुताबिक नतीजे नहीं मिले हैं। लोकसभा चुनाव का यह रिजल्ट पीएम मोदी और उनकी हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी के लिए कड़ा झटका है।

ले मोंड: चेतावनी के साथ मिला जनादेश
फांस के ले मोंड समाचार पत्र ने लिखा कि पीएम मोदी को इस बार चेतावनी के साथ जनादेश मिला है। मोदी ने जनता से भाजपा के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 सीट मांगी थी। मोदी ने 200 से ज्यादा रैलियां की, इसके बावजूद उनका जादू नहीं चला। इन सीटों से मोदी संविधान में बदलाव नहीं ला सकते है।

द डॉन: भारतीय मुसलमानों में डर का माहौल
पाकिस्तान द डॉन ने लिखा कि भाजपा ने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी संस्थाओं का उपयोग किया। मोदी पर चुनावी भाषण में मुसलमानों को निशाना बनाया और 400 पार का नारा दिया। अब हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी की तीसरी बार जीत से भारतीय मुसलमानों में डर का माहौल है।

अल जजीरा: कांग्रेस ने उम्मीदों से बेहतर किया प्रदर्शन
मिडिल-ईस्ट की अहम वेबसाइट अल जजीरा ने लिखा कि कांग्रेस ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। मोदी सत्ता में आने के बाद अपनी पीठ थपथपा नहीं सकते। वे बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे को छिपा नहीं सकते। जरूरत है कि मोदी इन मुद्दों पर कुछ करें, अभी तक उन्होंने पुरानी सरकारों पर दोष मढ़ा है। लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं।

इटली की पीएम ने पीएम मोदी को दी बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- नई चुनावी जीत पर और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली मैत्री को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

इन नेताओं ने भी दी बधाई

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षा ने प्रधानमंत्री मोदी को जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं नई सरकार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। 
  • मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू ने पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साझा हितों के लिए काम करने को हम प्रयासरत हैं। 
  • पड़ोसी मुल्क नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प दहल कमल प्रचंड, मॉरिशस के पीएम प्रविंद कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
5379487