Logo
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय आम बजट पेश करेंगी। Modi 3.0 के पहले बजट में 5 वर्षों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। आम बजट क्या होता है? बजट कौन तैयार करता है? भारत का पहला बजट किसने पेश किया था? आइए आज हम आपको सबकुछ सिलसिलेवार बताते हैं।

Budget 2024: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय आम बजट पेश करेंगी।  Modi 3.0 के पहले बजट में 5 वर्षों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश होगा।  निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश कर मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी। आइए आज हम जानते हैं कि बजट कैसे तैयार होता है? बजट कौन तैयार करता है? किन बातों का ध्यान रखा जाता है? देश में पहला बजट कब और किसने पेश किया था? बजट से जुड़ी A टू Z जानकारी हम आपको देंगे? तो सिलसिलेवार पढ़ते चलित बजट से नई, रोचक और दिलचस्प जानकारी? 

जानें क्या होता है बजट
आसान भाषा में समझें तो आप अपने घरेलू खर्चों के लिए जो बजट बनाते हैं। वैसा ही देश का आम बजट होता है। हम अपनी कमाई को देखकर हुए खर्च की योजना तैयार करते हैं। मतलब, बच्चों की पढ़ाई, दवाओं पर खर्च, खर्च का राशन-पानी, ईएमआई, शॉपिंग, अगर हमारी कमाई कम या ज्यादा होती है तो हम उसी हिसाब से कर्ज लेने या फिर निवेश करने की योजना बनाते हैं। बजट में भी कमोबेश यही चीजें होती हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर।

इसलिए सरकार पेश करती है बजट
संविधान के अनुच्छेद 112 में वार्षिक वित्तीय विवरण की चर्चा है। सरकार को इसके तहत हर साल अपनी कमाई और खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य होता है। इसे पता चलता है कि सरकार को सालभर में कुल स्रोतों से कितना राजस्व मिला है और कुल कितनी रकम खर्च की गई है। 'बजट' शब्द बुजे से निकला है। जिसका अर्थ होता है चमड़े का बैग। ऐसा माना जाता है कि सरकार और उद्योगपति अपनी कमाई और खर्च के दस्तावेज चमड़े के बैग में रखते हैं। इसीलिए वित्त मंत्री भी अपने इस्तावेज बैग में लेकर संसद पहुंचते हैं।

RK शनमुखम ने पेश किया था पहला बजट 
भारत में 164 साल पहला बजट पेश हुआ था। ब्रिटिश सांसद जेम्स विल्सन ने 1860 में बजट पेश किया था। इस बजट में 'बजट' को अंग्रेजी में मुद्रित किया था। स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था।

कौन तैयार करता है बजट 

  • बजट पेश करने से पहले सरकार एक सर्वे कराती है। सर्वे के हिसाब से सरकार अनुमान लगाती है कि प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर, रेलवे के किराए और अलग-अलग मंत्रालय के जरिए कितनी कमाई होगी। यह भी सामने आता है कि आने वाले साल में सरकार का कितना अनुमानित खर्च होगा। 
  • बजट बनाने का काम वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग का बजट सेक्शन करता है। बजट तैयार करने में वित्त मंत्रालय के साथ नीति आयोग और खर्च से जुड़े मंत्रालय शामिल होते हैं। अलग-अलग मंत्रालयों के अनुरोध पर खर्च का प्रस्ताव तैयार होता है। 

इनके नाम सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम संसद के इतिहास में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। देसाई अब तक 10 बजट पेश कर चुके हैं। हालांकि देसाई ने अपने कार्यकाल में 6 पूर्ण और 4 अंतरिम बजट ही पेश किए थे। ऐसे में वित्त मंत्री सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी तो यह उनका 7वां पूर्ण बजट होगा और वह सबसे ज्यादा पूर्ण बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन जाएंगी। बता दें कि देसाई के अलावा पी चिदंबरम 9 और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 8 बार बजट पेश कर चुके हैं।  

क्यों खाते हैं हलवा 
बजट को संसद में पेश करने के एक हफ्ते पहले उसकी छपाई शुरू होती है। इस दौरान पारंपरिक 'हलवा समारोह' होता है। समारोह में बड़ी मात्रा में हलवा बनता है। वित्त मंत्री खुद अपने हाथों से इस हलवा को बजट टीम में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को परोसती हैं। इसे प्राचीन भारतीय परंपरा का हिस्सा समझ सकते हैं, जिसमें कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले मीठा खाया जाता है। हलवा सेरेमनी के साथ ही लॉक-इन पीरियड शुरू हो जाता है। इसका मकसद बजट की गोपनीयता को बरकरार रखना होता है। 

5379487