Where is Vikas Yadav:दिल्ली पुलिस ने 10 महीने पहले FBI की ओर से वांटेड घोषित किए जा चुके विकास यादव को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी एक व्यापारी की शिकायत के बाद की गई। व्यापारी ने दावा किया कि विकास ने खुद को एक सीनियर सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया और उसे धोखा दिया। यह गिरफ्तारी एक गंभीर षड्यंत्र, हत्या के की कोशिश और अपहरण के आरोपों के तहत की गई थी। हालांकि, इस मामले में विकास यादव को जमानत मिल गई और उसके बाद से वह फरार हो गया।

बता दें कि विकास यादव पर अमेरिका में आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी है। दिल्ली पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद विकास यादव कहां फरार हुआ इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते किसी दूसरे देश भाग चुका है। 

व्यापारी से हुई दोस्ती, फिर रची साजिश
रोहिणी के एक व्यापारी ने दिसंबर 2023 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि नवंबर 2023 में उसके एक परिचित ने उसे विकस यादव से मिलवाया था, जिसे वह एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समझ बैठा। व्यापारी का व्यवसाय सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) से जुड़ा है, और उसके कई संपर्क पश्चिम एशिया में हैं। विकस ने व्यापारी से दोस्ती बढ़ाई और अक्सर उसके काम और दोस्तों के बारे में पूछता था।

अपहरण और धमकी का आरोप
शिकायत के अनुसार, विकास यादव ने व्यापारी को लोधी रोड पर मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर विकस और एक दूसरे शख्स ने व्यापारी का अपहरण कर लिया। उसे एक फ्लैट में ले जाया गया जहां विकास ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उसकी हत्या का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसके बाद उसके साथी ने व्यापारी के सिर पर हमला किया और उसकी सोने की चेन और अंगूठियां छीन लीं। फिर कैफे में जाकर व्यापारी से कैश भी लिया और धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा।

विकास को अप्रैल 2024 में मिली जमानत
व्यापारी ने दिल्ली पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने 18 दिसंबर को विकास यादव और उसके साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश, आपराधिक षड्यंत्र और अपहरण की धाराओं के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने विकास यादव के खिलाफ चार्जशीट मार्च में दाखिल की। हालांकि, इस मामले में विकास को अप्रैल 2024 में जमानत मिल गई। 

पुलिस से विकास यादव ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने मार्च 2024 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की। विकास यादव को मार्च में ही अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन नियमित जमानत अप्रैल में दी गई। विकस ने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ पैसे कमाने की योजना बना रहा था और उसने पहली मुलाकात में ही व्यापारी को निशाना बनाने का प्लान बनाया था।

FBI ने लगाए हैं विकास यादव पर 3 आरोप
विकस यादव पर अमेरिका में तीन गंभीर आरोप हैं। विकास यादव पर अमेरिकी अफसरों ने हत्या की साजिश, हत्या के लिए दूसरे शख्स को सुपारी देने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबि, विकास यादव ने आतंकवादी पन्नू की हत्या की योजना बनाई थी। विकास पर यह आरोप भी है कि उसने एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को एक अपराधी समझकर कॉन्टैक्ट किया। अब यह मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है।