भोपाल। देश में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है। पूरा देश तिरंगे के तीनों रंगों में रंगा है। चारों तरफ देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। उत्साह और उमंग का माहौल है। छोटे से लेकर बड़े भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। तो आइए जानते हैं देश, राज्य और जिलों में किसने तिरंगा फहराया। कहां, कितनी देशभक्ति की धूम मची है।  

 दिल्ली- 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 21 तोपों की सलामी भी दी
  • गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी ने हिस्सा लिया
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का स्वागत किया

मध्यप्रदेश  

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडावंदन किया। यह पहला मौका है जब उज्जैन में किसी सीएम ने झंडावंदन किया।
  • भोपाल:  राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • नर्मदापुरम: परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नर्मदापुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • इंदौर: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेहरू स्टेडियम में ध्वज फहराया
  • मंदसौर: उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय में फहराया तिरंगा 
  • खंडवा: मंत्री विजय शाह ने स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

उत्तरप्रदेश-

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया

राजस्थान-

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी चौपड़ पर फहराया तिरंगा

बेंगलुरु- 

  • कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

दिल्ली- 

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  •  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवास पर तिरंगा फहराया। सुरक्षाकर्मियों को मिठाई बांटी
  • BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  

 गुजरात-

  • राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जूनागढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे

उत्तराखंड-

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के लाल बाग मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया 

बिहार -

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया  

महाराष्ट्र- 

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

ओडिशा-

  • राज्यपाल रघुबर दास ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे

 तमिलनाडु -

  • राज्यपाल आर.एन. रवि ने चेन्नई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद रहे

तेलंगाना- 

  • राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने हैदराबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

छत्तीसगढ़ -

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा फहराया