Logo
Woman beaten in Bengal: पश्चिम बंगाल में एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Woman beaten in Bengal: पश्चिम बंगाल में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। 4 आदमी महिला के हाथ और पैर पकड़कर हवा में लटकाए हुए हैं। दो लोग महिला को डंडों से पीट रहे हैं। महिला चीख रही है, लेकिन बेरहम उसे पीटना बंद नहीं करते। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में दावा किया गया है कि घटना नॉर्थ 24 परगना के तालतला क्लब की है। वीडियो कहां का है? महिला को क्यों पीटा जा रहा है? हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि महिला की पिटाई करने वाला मुख्य आरोपी जयंत सिंह है। सूत्रों के मुताबिक, जयंत सिंह इलाके में सुपारी लेकर लोगों की हत्या करने के लिए जाना जाता है।  बंगाल के बैरकपुर पुलिस का कहना है कि यह पुराना वीडियो है। जो अब सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जयंत सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में देखे गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

जानें वीडियो में क्या दिख रहा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला को हाथों और पैरों से पकड़कर चार लोग हवा में झुला रहे हैं। दो आदमी उस महिला लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार कर रहे हैं। महिला चीख रही है लेकिन दोनों डंडे से उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। अन्य लोग महिला की पिटाई पर ठहाके लगाकर हंस रहे हैं। हम यहां वीडियो नहीं दिखा रहे, क्योंकि वह शॉकिंग है। आक्रोशित करने वाला है। 

11 दिन में मारपीट का तीसरा मामला 
पश्चिम बंगाल में महिला से मारपीट का 11 दिन में यह तीसरा मामला है। 27 जून और 30 जून को दो महिलाओं से मारपीट हुई थी। 30 जून की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। उत्तरी दिनाजपुर के चोपड़ा इलाके में एक व्यक्ति ने महिला और पुरुष को बेरहमी से पीटा था। महिला दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने न मारना बंद किया और न ही किसी बचाने की कोशिश की। 

5379487