Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 24 साल की लड़की की 23 जुलाई को बेहरमी से हत्या की गई। पीजी आवास में बिहार की लड़की को चाकू से गोदाकर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। शनिवार को पकड़े गए आरोपी को बेंगलुरु पुलिस अपने साथ ले गई है। पूछताछ के बाद ही हत्या का कारण सामने आएगा।

20 बार चाकू से गोदा 
जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी कीर्ति कुमारी(24) बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। कीर्ति बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके के पीजी आवास में रहती थी। 23 जुलाई की रात 11 बजे अज्ञात युवक लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया। आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। 

CCTV फुटेज से हुई आरोप की पहचान
कीर्ति की हत्या करने के बाद आरोपी बेंगलूरु से भागकर कई अन्य जगह होते हुए भोपाल पहुंचा। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में की। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रवाना हो गई है। जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। 

जानें क्यों की हत्या
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिषेक कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है। आरोपी बेरोजगार है। कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति बीच-बचाव करती थी। इससे अभिषेक नाराज रहता था। सूत्रों के मुताबिक, कृति ने अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी।