सिक्किम के 16वें राज्यपाल बने गंगा प्रसाद, जस्टिस मीनाक्षी एम राय ने दिलाई शपथ

सिक्किम के 16वें राज्यपाल बने गंगा प्रसाद, जस्टिस मीनाक्षी एम राय ने दिलाई शपथ
X
गंगा प्रसाद ने आज यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिक्किम के 16वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

गंगा प्रसाद ने आज यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिक्किम के 16वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

सिक्किम उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम राय ने प्रसाद को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पवन चामलिंग, उनकी कैबिनेट के साथी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल को मुख्यमंत्री तथा सभी गणमान्य लोगों ने पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story