Delhi Weather : दिल्ली में आज सुबह छाया घना कोहरा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

Delhi Weather Update : उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में सोमवार की सुबह को घना कोहरा छाया रहा। विजिबलटी कम होने की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ जगहों पर लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आएं।
मौसम विभाग के सुबह के बुलेटिन की मानें तो दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में आने वाले दिनों में और भी ठंड बढ़ सकती है। सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा दिखने को मिला। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं राजधानी में रविवार की बात करें तो यह बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस के बजाय 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री ज्यादा था।
#WATCH | Dense fog seen as a cold wave engulfs the National Capital. Visuals from Kartavya Path.
— ANI (@ANI) December 18, 2023
(Visuals shot at 7:20 am) pic.twitter.com/uYxoJ7GskZ
ये भी पढ़ें- India Covid-19 Cases: भारत ने कोरोना ने फिर दी दस्तक
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS