Karnataka: प्रेमी संग भागी लड़की... परिजनों ने लड़के की मां को निर्वस्त्र कर पीटा, CM ने दी प्रतिक्रिया

Karnataka: कर्नाटक के बेलगावी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, लड़की के परिवार वालों ने लड़के की मां को निर्वस्त्र कर दिया और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की, क्योंकि लड़की उसके बेटे के साथ भाग गई। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है।
सीएम सिद्धारमैया ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि बेलगाम में एक महिला को निर्वस्त्र कर खंभे से बांधना और उसके साथ मारपीट करना बेहद अमानवीय है। इससे पूरा समाज निराश है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारी सरकार इस तरह के जघन्य कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी।
सीएम ने आगे लिखा कि मामले के सिलसिले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी पूरी जिम्मेदारी है। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा, ''मामले में जो भी दोषी होगा हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
ಬೆಳಗಾವಿಯಲ್ಲಿ ಮಹಿಳೆಯೊಬ್ಬರನ್ನು ಬೆತ್ತಲೆಗೊಳಿಸಿ, ಕಂಬಕ್ಕೆ ಕಟ್ಟಿಹಾಕಿ ಹಲ್ಲೆ ನಡೆಸಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ಅಮಾನವೀಯ. ಇದರಿಂದ ಇಡೀ ಸಮಾಜವೇ ತಲೆತಗ್ಗಿಸುವಂತಾಗಿದೆ. ಇಂತಹ ಹೀನ ಕೃತ್ಯಗಳನ್ನು ನಮ್ಮ ಸರ್ಕಾರ ಯಾವುದೇ ಕಾರಣಕ್ಕೂ ಸಹಿಸುವುದಿಲ್ಲ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) December 11, 2023
ಪ್ರಕರಣದ ಸಂಬಂಧ ಈಗಾಗಲೇ ಹಲವರನ್ನು ಬಂಧಿಸಲಾಗಿದೆ. ತಪ್ಪಿತಸ್ಥರಿಗೆ ಕಠಿಣ ಶಿಕ್ಷೆಯಾಗುವಂತೆ…
गृह मंत्री डॉ. जी.परमेश्वर ने कहा कि आरोपी ने महिला पर हथौड़े से हमला किया, उसके कपड़े उतार दिए और उसे एक खंभे से बांध दिया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और महिला को बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इस कृत्य में कुल 9 लोग शामिल हैं। दो अन्य फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें :- Gyanvapi Case: ASI ने फिर नहीं सौंपी ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट, एक हफ्ते की मिली मोहलत
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS