Assembly Elections 2023: मिजोरम में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में मतदान की तारीख नजदीक आने से मिजोरम में आज रविवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। बता दें कि मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीट हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर 7 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं मतगणना 3 दिसंबर को होगी। राजनीतिक पंडितों की मानें तो मिजोरम में मुकाबला सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट (MNF), ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच है।
किरेन रिजिजू क्या बोले
इस बीच आइजोल में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा आज रविवार को मिजोरम में प्रचार का आखिरी दिन है। आज हम स्थिति का विश्लेषण करेंगे और फिर मतदान के दिन की तैयारी करेंगे। मिजोरम में यह चुनाव अब तक का सबसे निर्णायक विधानसभा चुनाव होने जा रहा है क्योंकि पहली बार बीजेपी चुनाव में प्रमुख भूमिका निभा रही है। लोगों को बीजेपी पर भरोसा होने लगा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने मिजोरम के लोगों को प्रेरित किया है।
कांग्रेस को मिजोरम में वापसी की उम्मीद
बता दें कि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आईजोल में एक प्रेस वार्ता में कहा था कि मिजोरम इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी देश में एक राष्ट्र और एक नेता चाहती है। थरूर ने आगे कहा कि मिजोरम पूर्वोत्तर का पहला राज्य होगा, जहां 2014 के बाद कांग्रेस सत्ता में लौटेगी।
साल 2018 में MNF ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में, मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल की और बीजेपी ने एक सीट जीती। ज़ोरमथांगा राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। बताते चलें की छत्तीसगढ़ में भी प्रचार के लिए आज आखिरी दिन है, यहां भी 7 नवंबर को मतदान होगा।
पांच राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि, देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसमें से मिजोरम में 7 नवंबर , छत्तीसगढ़ 7 एवं 17 नवंबर दो चरण में, मध्यप्रदेश 17 नवंबर, राजस्थान 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। वहीं सभी राज्यो के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।
ये भी पढ़ें:- Bengaluru: खनन विभाग की महिला अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS