Ghosi Bypoll Result: सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार, BJP के दारा सिंह 22 हजार वोटों से चल रहे पीछे

Ghosi Bypoll Result: सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार, BJP के दारा सिंह 22 हजार वोटों से चल रहे पीछे
X
Ghosi Bypoll Result: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर सपा बाजी मारती दिख रही है। सपा के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने बीजेपी नेता दारा सिंह को अभी तक कड़ी पटखनी दी है। जानें कितने वोटों से आगे है सपा...

Ghosi Bypoll Result: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। इस सीट पर सपा परचम लहराते दिख रही है। सपा छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले दारा सिंह (Dara Singh) लगातार पीछे चलते जा रहे हैं। सपा के सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) राउंड दर राउंड वोटों से जीत का फासला बढ़ाते जा रहे हैं। इस सीट पर सुधाकर सिंह करीब 22 हजार वोटों से आगे चल रहा है। अभी तक 15वें राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। अब तक सुधाकर सिंह को 63050 वोट, जबकि इसके विरोधी नेता बीजेपी के दारा सिंह 40918 वोट मिले हैं। ऐसे में सुधाकर सिंह 22132 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह से आगे है। यहां से दारा सिंह की वापसी होना मुश्किल लग रहा है, जिस कदर दोनों के बीच वोटों का फासला बढ़ता जा रहा है, इससे कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि सपा के सुधाकर सिंह घोसी विधानसभा सीट पर बाजी मारने वाला है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा

घोसी विधानसभा सीट पर जीत की राह पर आगे बढ़ते सुधाकर सिंह को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर हम 40 हजार वोटों से जीत दर्ज करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछली बार घोसी विधानसभा जीती थी और इस बार भी जीतेगी, मैं बहुत पहले से ये बात कह रहा हूं। उन्होंने कहा कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। वोटों की गिनती जैसी ही खत्म होगी, उस समय तक सपा करीब 40 हजार वोटों से बीजेपी से आगे होगी।

ये भी पढ़ें...Tripura Bypoll Results: त्रिपुरा के दोनों विधानसभा सीटों पर BJP की बड़ी जीत, जानें कैसा रहा वोटों का गणित...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story