Logo
10 Lucky Plants: बहुत से लोगों को बागवानी करने का बहुत शौक होता है, ये लोग तरह के पौधे अपने घर में लगाते हैं। अगर इन्हें घर की सही दिशा में लगाएं तो ये आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं।

(रुचि राजपूत)

 

10 Lucky Plants And Direction: बहुत से लोगों को अपने घर में गार्डेनिंग करने का शौक होता है, वे अपनी पसंद और वास्तु के अनुसार कई सारे पौधे अपने घर में लगाते हैं। इन पौधों को अगर आप घर की सही दिशा में लगाते हैं तो ये ना सिर्फ आपके लिए शुभता लाते हैं, घर के मुखिया के लिए भी बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन पौधों को सही दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है। आईए जानते हैं वे 10 पौधे कौन से हैं, जिन्हें घर की सही दिशा में लगाने से आपको लाभ हो सकता है। इस विषय में जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे।

1. तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

2. बैम्बू प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

3. मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की घर की दक्षिण पूर्व दिशा में मली प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है और तरक्की मिलती है.

4. रबर प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रबर प्लांट लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में रबर प्लांट लगाने से करियर में सफलता प्राप्त होती है।

5. स्नेक प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण पूर्व दिशा में स्नेक प्लांट भी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आय के स्त्रोत बढ़ते हैं।

6. एलोवेरा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाना धन और संपदा को आकर्षित करता है।

7. अपराजिता का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर या पूर्व या फिर उत्तर पूर्व दिशा में अपराजिता का पौधा लगाना वास्तु दोष से छुटकारा दिलाता है।

8. हरसिंगार
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में हरसिंगार का पौधा लगाने से घर में सौभाग्या आता है, इसके अलावा ये पौधा घर के मुखिया के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.

9. चमेली का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर या पूर्व दिशा में पौधा लगाना करियर और व्यापार में तरक्की के रास्ते खोलता है।

10. जेड प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में जेड प्लांट लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है और व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती। 

5379487