Dev Deepawali 2024: 15 नवंबर देव दिवाली पर बन रहे 2 शुभ योग, इन मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा लाभ!

प्रतिवर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक देव दीपावली मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का अंत कर

By :  Desk
Updated On 2024-11-14 07:42:00 IST
प्रतिवर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक देव दीपावली मनाई जाती है।

Dev Deepawali 2024: प्रतिवर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक देव दीपावली मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं की मानें तो इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का अंत कर तीनों लोकों को रक्षित किया। इस ख़ुशी में देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाकर खुशियां मनायी थी। पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष देव दीपावली 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को मनाई जायेगी। इस दिन भद्रावास समेत कई दुर्लभ मंगलकारी योग बनेंगे, जिसमें पूजा करने से साधकों के मन की कई इच्छाओं की पूर्ति हो सकेगी। चलिए जानते हैं देव दीपावली पर बनने वाले शुभ योगों के बारे में- 

वरीयान योग -देव दीपावली 15 नवंबर 2024

ज्योतिष के मुताबिक, देव दीपावली पर इस बार मंगलकारी वरीयान योग निर्मित हो रहा हैं। इस योग की अवधि 15 नवंबर सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस अवधि में भोलेनाथ और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। 

भद्रावास योग -देव दीपावली 15 नवंबर 2024

ज्योतिष के मुताबिक, देव दीपावली पर इस बार मंगलकारी भद्रावास योग निर्मित हो रहा है। इस योग की अवधि 15 नवंबर शाम 4 बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस अवधि में भद्रा स्वर्ग लोक में रहने से धरती के सभी जीवों के भाग्य में चमक देखने को मिलेगी। 

देव दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त 2024 
(Dev Deepawali Puja Shubh Muhurat) 

पंचांग के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 16 नवंबर रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा अर्ताथ देव दीपावली 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को मनायी जायेगी। ज्योतिष के मुताबिक, देव दीपावली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 10 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 47 मिनट तक का रहने वाला हैं। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News