Logo
Trigrahi Yog : इस वर्ष मार्च के महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते कुम्भ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, और कुंभ राशि को ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव की राशि माना गया है.

(रुचि राजपूत)

Trigrahi Yog Formed: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च के महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। अभी शनिदेव कुंभ राशि में हैं। 7 मार्च को शुक्र ग्रह इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च को मंगल भी कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के कुम्भ राशि में आते ही त्रिग्रही योग बनेगा। कुंभ राशि में बन रहे इस त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। शनि देव की राशि में 3 ग्रहों की युति से कुछ राशियां ऐसी है, जिनको लाभ मिलने वाला है, तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि शुक्र, शनि और मंगल की युति से बनने वाले त्रिग्रही योग से कौनसी राशियां लाभ में रहेंगी।

1. मेष राशि
कुंभ राशि में तीन ग्रहों के मिलन से मेष राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा। इस त्रिग्रही योग के बनने से व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। इस दौरान व्यापारियों को व्यापार में धन प्राप्ति होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

2. वृषभ राशि
मंगल, शनि और शुक्र की युति वृषभ राशि वालों के लिए लाभप्रद होगी। त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से ही वृषभ राशि वालों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। यदि कहीं पर धन अटका हुआ है, तो वह भी वापस मिलेगा।

3. कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों को शनि, शुक्र और मंगल की युति का लाभ प्राप्त होगा। कुंभ राशि वालों को पदोन्नति या इंक्रीमेंट मिल सकता है। यदि कोई काम लंबे समय से रुके पड़े हैं। तो वह जल्दी पूरे होंगे, यदि आप कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे हैं, तो यह समय सबसे अच्छा है।

5379487