Neem Karoli Baba Tips: बेहतर जीवन के लिए नीम करोली बाबा के 3 उपाय, अपना लिए तो 2025 में होंगी खुशियां

20वीं सदी के महान संत और पथ प्रदर्शक रहे नीम करोली बाबा के उपदेश जनमानस में व्यापत है। उनके द्वारा दी गई सीखें दुनिया का कल्याण कर रही है। कलयुग में नीम करोली बाबा को;

By :  Desk
Update:2025-01-06 07:07 IST
कलयुग में नीम करोली बाबा को हनुमान जी के अंश के तौर पर देखा जाता है।3 Remedies of Neem Karoli Baba for better life
  • whatsapp icon

Neem Karoli Baba Tips: 20वीं सदी के महान संत और पथ प्रदर्शक रहे नीम करोली बाबा के उपदेश जनमानस में व्यापत है। उनके द्वारा दी गई सीखें दुनिया का कल्याण कर रही है। कलयुग में नीम करोली बाबा को हनुमान जी के अंश के तौर पर देखा जाता है। कहते है, नीम करोली बाबा के ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती थी, इसी वजह से उनके पास जो भी पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर जाता, उसका वह सही समाधान करने में सफल रहते थे। नीम करोली बाबा ने व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने के लिए 3 चीजों से परहेज करने की सीख दी है। इस लेख में जानते है उन विशेष तीन चीजों के बारे में- 

क्रोध त्याग दें तो होगा बेहतर जीवन

नीम करोली बाबा का मानना था कि, क्रोध यानी गुस्सा मानव जीवन को तहस-नहस कर रख देता है। क्रोध व्यक्ति के विवेक और धैर्य को नष्ट कर देता है। बाबा के अनुसार, जो भी व्यक्ति क्रोध से ग्रसित है, उस पर नकारात्मक शक्तियां हावी होने लगती है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थय भी ख़राब होने लगता है। इसलिए नीम करोली बाबा कहते है, जब भी क्रोध आने लगे तो कुछ देर शांत रहकर विचार अवश्य करें कि, इससे परेशानी हल भी होगी या नहीं। 

घमंड को स्वयं से दूर रखें

अहंकार अथवा घमंड व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक है। नीम करोली बाबा बताते थे कि, अहंकार व्यक्ति की न सिर्फ कमियों को बल्कि उसकी असली पहचान को सभी के सामने उजागर कर देता है। अहंकार के चलते व्यक्ति किसी अन्य को समझने की समझ को खो देता है। नीम करोली बाबा के मुताबिक, जो भी व्यक्ति अहंकार त्यागना चाहता है, उसे अपनी हर सफलता जा श्रेय ईश्वर और अपने प्रियजनों को देने की आदत डालनी चाहिए। 

लालच जीवन को तबाह कर सकता है

नीम करोली बाबा के उपदेशों में अक्सर लोभ-लालच की चर्चाएं होती थी। बाबा का कहना था कि, लालच व्यक्ति की इच्छाओं को सीमित नहीं होने देता है। जो व्यक्ति लोभ-लालच छोड़ देता है, उसके मन में संतोष और शांति का भाव जन्म लेता है। साथ ही यह जीवन से नकारात्मकता को दूर कर देता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News