31 August Shaniwar Pradosh Vrat: आज 31 अगस्त 2024 को भाद्रपद माह का पहला शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। आज कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। वैसे तो प्रदोष व्रत में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा की जाती है। लेकिन आज शनिवार के दिन पड़ने की वजह से इस तिथि को 'शनि त्रयोदशी' नाम भी दिया गया है। आज कर्मफलदाता शनिदेव की सेवा करने से जीवन में चल रहे शनि दोष और शनि की महादशा का प्रभाव कम होता है। 

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त देर रात 2 बजकर 26 मिनट पर हो चुकी है। वहीं इसका समापन 31 अगस्त देर रात 3 बजकर 41 मिनट पर होगा। इस शुभ मुहूर्त से पहले आज 31 अगस्त शनिवार की शाम आप शनिदेव के मंदिर जाकर विशेष पूजा-अर्चना अवश्य करें। 

शनि प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
(Shani Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat) 

शनि प्रदोष व्रत की पूजा का सबसे अच्छा मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक का रहेगा। इसी शुभ मुहूर्त में शनिदेव मंदिर जाकर आपको शनिदेव को तेल और तिल अर्पित करने चाहिए। साथ ही कुछ अन्य उपाय भी आप कर सकते है, जो शनिदोष के प्रभाव को जीवन से कम करेंगे। 

पहला उपाय 

आज 31 अगस्त शनिवार को जीवन भाग्योदय के लिए शनि मंदिर जाकर शनिदेव को तेल अर्पित करें। साथ ही शनिदेव की प्रतिमा के पैरों में सरसों के तेल से मालिश करें। इसके पश्चात उस तेल को अपने नेत्रों पर भी लगावें। इस उपाय को करने से व्यापार में बढ़ोतरी, कर्ज से मुक्ति और रोगों से मुक्ति प्राप्त होगी। 

दूसरा उपाय 

आज शाम शनिदेव के मंदिर जाकर अपने दाहिने हाथ में थोड़ा सा गंगाजल लेकर 13 बार राम-राम बोलकर उस जल का आचमन करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में उसी समय से बिगड़े कामों के बनने की शुरुआत हो जायेगी। साथ ही जीवन में कई विशेष फलों की प्राप्ति होने लगेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।