3 january ka Ank Rashifal: आज 3 जनवरी है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (03/01/2024, 3+1+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 है, जिसका जोड़ 12 (1+2=3) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 3 का स्वामी बृहस्पति है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 3 जनवरी का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज करियर को लेकर चलते रहेंगे, मगर कार्य पूरे होते रहेंगे लेकिन चिंताएं बनी रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी आरंभ होंगे, जिसकी वजह से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, प्रेमी के साथ जीवन में ताजगी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के ध्यान रखने की आवश्यकता है।।
लकी अंक: 52,   शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आज तरक्की होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा साथ ही अत्यधिक धन प्राप्त होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस आएगा। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को ब्लड लेटर प्रॉब्लम है उनका भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
मूलांक 3 वालों के लिए व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ होगा साथ ही नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। धन प्राप्त होने की संभावना है साथ ही रुका हुआ धन वापस आएगा। पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में बढ़ोत्तरी होगी, समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लकी अंक: 12,  शुभ रंग: नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है। काम में बाधा आ सकती है। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है, इसलिए धन पर नियंत्रण रख कर चलें। आज का दिन अच्छा रहेगा, जीवन में खुशी के पल आज बिता सकते हैं। अपने जीवन साथी के साथ डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से आप सारे कार्य संपन्न कर पाएंगे।
लकी अंक: 9, शुभ रंग: काला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में संभल कर काम करने की आवश्यकता है। अपने से बड़ों से धन लाभ हो सकता है। आज पैतृक संपत्ति के मामले भी हल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, जीवन में सुधार आएगा। यदि ग्रह क्लेश चल रहा था, तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जिस कारण धन खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
मूलांक 6 वालों को करियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अगर लंबे समय नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में नए बदलाव आएंगे, जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी होना शुरू होगा। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के लाभ होगा, मगर यदि मधुमेह की समस्या है, तो स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन आपको कोई व्यक्ति भड़काने की कोशिश करेगा लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। केवल अपना मार्गदर्शन करें और काम करें। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, मगर स्थिरता आने में समय लगेगा। मेहनत अवश्य करें। जो लोग सिंगल है वह अपने विवाह का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रख सकते हैं।  यदि शुगर की परेशानी है, तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें खाना-पीना समय से करें।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी, साथ ही वरिष्ठ व्यक्तियों की ओर से तारीफ सुनने को मिल सकती है। धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी, आने वाले समय में भी धन लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में अचानक बदलाव आ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम अनुसार इंफेक्शन हो सकते हैं ।
लकी अंक: 22, शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 9 (MULANK 9)
करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है, आने वाले समय में प्रमोशन मिलने की संभावना है। धन लाभ प्राप्त होगा, मगर धन किसी को उधार ना दें और न ही उधार लें, नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। बाहर के खाने पीने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: हल्का लाल