Aaj Ka Rashifal 24 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 24 january 2024, बुधवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:51 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06:42 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल और धनिया का सेवन कर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.28 से 12.42 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.01 से 16.21 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:48 से 08:42 तक अमृत
सुबह 08:42 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:10 तक चंचल 
दोपहर 12:10 से 02:40 तक अमृत
दोपहर 02:40 से 07:40 तक लाभ
शाम 07:40 से 09:50 तक लाभ
रात 09:50 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। दूर देश की यात्रा हो सकती है। किसी अपने से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ सामंजस्य सही रहेगा। करियर को लेकर भी आपको कुछ खुशखबरी मिल सकती है। प्रातः काल सूर्य भगवान को जल दें ।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत से ही मन खराब रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। पुत्र पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती हैं। आज के दिन व्यस्तता रह सकती है। सामान्य दिनों की तुलना में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 2, शुभ रंग: काला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। लक्ष्मी प्राप्त के योग हैं। दोपहर में वाहन चलाने से सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करें। परिवार के साथ संबंध और मजबूत बनेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज के दिन घर में लक्ष्मी जी की पूजा अवश्य करें।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: पर्पल

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन माता-पिता की सेवा करेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई मित्र आपका सहयोग कर सकता है। हनुमान जी की सेवा करें।
लकी अंक: 20, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन सूर्य भगवान की कृपा बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। सावधान रहें। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो सर्दी खांसी जैसी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।  
लकी अंक: 12, शुभ रंग: केसरी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
दिन की शुरुआत से ही राम जी की कृपा बनी रहेगी। पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। किसी भी व्यक्ति की बात बुरी लग सकती है। स्वाभिमान पर चोट आएगी। दिन सामान्य रहेगा। माता को लाल फूल अर्पित करें। 
लकी अंक:  10, शुभ रंग: हल्का पीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन नए मेहमान आने की संभावना है। खानपान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। किसी मित्र का घर में आगमन हो सकता है। गरीबों की सेवा करें। 
लकी अंक: 30, शुभ रंग: जामुनी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन भर कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालें। परिवार के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पक्षियों को दाना डालने से लाभ होगा।
लकी अंक: 55, शुभ रंग: लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन के शुरुआत से ही मानसिक तनाव प्राप्त हो सकता है। मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। पारिवारिक बाद विवाद संभव है। आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। शिवजी की आराधना करें।
लकी अंक: 25, शुभ रंग: नीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को फायदा हो सकता है। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव हैं। संतान पक्ष से बाधा प्राप्त हो सकती है। घर परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 40, शुभ रंग:  काला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन मनपसंद चीज प्राप्त हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आज के दिन आपको प्रेमी मिल सकता है या विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पूरा दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन गाय की सेवा करें। 
लकी अंक: 5, शुभ रंग: सफेद

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक मंदिर पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आप बिजी रहेंगे। दिन भर व्यस्तता रहेगी। आर्थिक लाभ संभव हैं। भगवान हनुमान जी की सेवा करें।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: ब्लैक