Aaj Ka Rashifal, 25 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 25 December 2023, सोमवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और शुभ योग का संयोग रहेगा। राहुकाल शाम 5:30 बजे तक रहेगा। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का अच्छा नही रहेगा। नौकरी में निराशा मिल सकती है। आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल होगी। पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के मिल सकता है। पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। आज का दिन काफी बदला-बदला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। आज सम्मान प्राप्त हो सकता है। भोजन करने में काफी परहेज करें।
लकी अंक: 6,  शुभ रंग: आसमानी

वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। व्यापार सामान्य दिनों की तुलना में ठीक रहेगा। परिजनों व रिश्तेदारों से प्रति सकारात्मक व्यवहार रखना होगा। परिवार में खुशियों को बढ़ाने का प्रयास करें। मन खुश रहेगा। परिवार के राय में सहभागी बनें। यात्रा में व्यस्तता हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जोखिम भरे निर्णय से बचना होगा। आपके मित्र मदद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी अपनों की बातों को अनदेखा ना करें।  
लकी अंक: 9,  शुभ रंग: संतरा

मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
मिथुन राशिवालों के लिए आज सफलता की राह आसान होगी। नए कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। मान-समान में वृध्दि होगी। व्यापार में काफी मेहनत करनी होगी लेकिन व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि जरूर होगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पत्नि के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए सोच- समझकर कोई भी निर्णय लें। अपने काम पर फोकस करें। मान सम्मान की प्राप्त होगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 1,  शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
कर्क राशिवालों का दिन आज मुसीबत भरा हो सकता है। आफिस में वाद विवाद से दूर रहें। पुराना धन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा, पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। शादी कार्यक्रम में जा सकते हैं। करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस में आपको काफी सहयोग मिलेगा। खाली समय को परिवार के साथ जरूर बिताएं। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। संतान पक्ष में सकारात्मक समाचार मिलेगा। सर्दी से बचकर रहें।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों को मान सम्मान मिलेगा। आज सामान्य दिनो की तुलना में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। कामों में सफलता जरूर मिलेगी। स्वंय के द्वारा लिए गए निर्णय पर विचार करना होगा। स्वास्थ्य में सर्दी, खांसी का ध्यान जरूर दें। दोस्तों का काफी सहयोग मिल सकता है। निवेश के लिए सही समय होगा। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप अपने स्वभाव से किसी का दिल जीत सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें।
लकी अंक: 7,  शुभ रंग: स्लेटी

कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज अपने काम पर भरपूर फोकस करेंगे।  परिवार के आपसी संबंध पर ध्यान देना होगा। विवाद से दूरी बनाए रखना है। सेहत का भरपूर ख्याल रखें। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। हेल्थ को लेकर लापरवाही नही वरतनी है। आज आपका पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपसी व्यवहार में संयम वरतने की जरूरत है। यात्रा हो सकती है। विवादों से बचकर चलना होगा। युवा वर्ग के लिए कई नए मौके मिल सकते हैं।
लकी अंक:  3,  शुभ रंग: केसरी

तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। कहीं से नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। आज खरीदारी हो सकती है। प्रेमी के साथ समय गुजारने का मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने को सोचेंगे। सामाजिक समारोह में जाना लाभकारी होगा। आज आप सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी खुश नजर आएंगे। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
लकी अंक: 4,  शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। विदेशों से भी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।अपने ईष्ट देवता को याद करें। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। प्यार के मामले में दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ बैलेंस बनाकर चलें। परिवार में नई खुशियां आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों को सरकारी नौकरी में सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा समय है। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। रोजमर्रा के कार्यों के अलावा भी कई नवाचार के लिए विचार करेंगे। समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे। मौसम बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।  
लकी अंक: 5,  शुभ रंग: गुलाबी

मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
मकर राशि वाले आज नौकरी में व्यस्त रह सकते हैं। दिन-भर भागदौड़ बनी रह सकती है। मन को एकाग्र करने पर फोकस करें। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए कहीं जा सकते हैं। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपको समझदारी के साथ काम लेने की आवश्यक्ता है। ईमानदारी पर विशेष ध्यान दें। आज आपकी पहली प्राथमिकता व्यवसाय होना चाहिए। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान दें।
लकी अंक: 3,  शुभ रंग: भूरा

कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुम्भ राशि वाले आज के दिन कोई भी काम जल्दवाजी के साथ ना करें। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला होगा। घरेलू कामों में मन लगेगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा  नुकसान हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में मन लगा रहेगा। मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। परिवार के सदस्यों की चिंता सताएगी। 
लकी अंक: 2,  शुभ रंग: ग्रे

मीन राशि  (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वाले पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। विद्यार्थयों को थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। संयम से काम लेना होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। मांगलिक कार्यों मे सहभागिता बनी रहेगी। किसी की मदद कर आप अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकते हैं। खर्च में थोड़ी बढ़त हो सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही नही वरतनी है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉ. की सलाह जरूर लें।  
लकी अंक: 7,  शुभ रंग: महरून