Logo
रविवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 7 जनवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal, 7 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 7 january 2024, रविवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07.08.03 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05.56.26 पर
चंद्रमा: तुला राशि
आज का मंत्र: ॐ नारायणाय नम: 

दिशाशूल: पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.10 से 12.53 तक।
राहुकाल: प्रात: 09.52 से 11.12 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 08.31 से 09.51 तक शुभ
दोपहर 12.31 से 01.51 तक चर
दोपहर 01.51 से 03.11 तक लाभ
दोपहर  03.11 से 04.31 तक अमृत
शाम 05.51 से 07.31 तक लाभ
रात 09.11 से 10.51 तक शुभ

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
मेष राशि वालों को आज के दिन संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए सोच समझकर ही बोलें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें। यात्रा हो सकती है। 
लकी अंक: 1, शुभ रंग: बैंगनी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। लाभ होगा लेकिन अत्यधिक खर्च से बचें।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: ग्रे

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
कोई भी अपनी बु‍द्धि से करें, दूसरों के बहकाबे में न आएं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा। सामान्य दिनों की तुलना में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। निराशा हावी होने की कोशिश करेगा लेकिन आपको इससे निपटना होगा।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: चैती

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन आप नए कार्यों का शुभारंभ कर सकते हैं। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। अत्यधिक मात्रा में लाभ होगा। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। परिवार के संग यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी अंक: 21, शुभ रंग:  लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। व्यापार आपके मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी करने से बचें। परिवार को समय दें।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: हरा

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
कन्या राशि वाले लापरवाही करने से बचें, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। जो भी योजना बना रहें है उसमें सफल होंगे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी। सकारात्मकता बनी रहेगी।
लकी अंक:  51, शुभ रंग: हल्का लाल

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, लाभ होगा। घर परिवार को समय देने की कोशिश करें।
लकी अंक: 52, शुभ रंग: पीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज सामान्य दिनों की तुलना में व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दिन में बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर हो सकता है साथ ही स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
लकी अंक: 16, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि संभव है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है, संभालकर रखें।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: चारकोल

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।
लकी अंक: 55, शुभ रंग: आसमानी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज आपको किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कई लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा हो सकती है, यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद करने से बचें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
लकी अंक: 31, शुभ रंग: काला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंता सता सकती है। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा करने से बचें। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार के साथ रहने की कोशिश करें।
लकी अंक: 6,  शुभ रंग: वॉयलेट

5379487