Aaj Ka Rashifal, 8 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 8 january 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 07.08.04 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05.57.26 पर

दिशाशूल: पश्चिमदिशा - आज के दिन दलिया, घी या पान का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.11 से 12.55 तक।
राहुकाल: प्रात: 04.02 से 05.03 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 08.31 से 09.51 तक चंचल
सुबह 09.51 से 11.11 तक लाभ
सुबह 11.11 से 12.31 तक अमृत
दोपहर 01.51 से 03.12 तक शुभ
शाम 05.52 से 07.32 तक शुभ
शाम 07.32 से 09.12 तक अमृत
रात 09.12 से 10.52 तक चंचल

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं, सावधानी से काम लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का ध्यान रखें।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थी वर्ग सफलता के लिए सफलता हासिल करने वाला रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ यात्रा हो सकती है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: वॉयलेट

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों को आज व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। दिन भर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है, इसलिए समझदारी के साथ काम लें। कानूनी अड़चन दूर होगी।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बैंगनी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों को लापरवाही करने से बचना होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोई नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार में वृद्धि होगी। अत्यधिक धन खर्च से बचें।
लकी अंक: 22, शुभ रंग:  गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अत्यधिक व्यय खर्च होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में इजाफा होगा। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रेमी को समय देने की कोशिश करें। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
लकी अंक: 52,शुभ रंग: हल्का लाल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों के लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। आज का दिन कोई खास नहीं रहने वाला है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं, बचकर रहना होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।
लकी अंक:  51, शुभ रंग: लाल

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंबे समय से रुके कार्य आज के दिन सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी, लेकिन अत्यधिक लाभ के चक्कर में ना रहें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा।
लकी अंक: 55, शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
हमेशा अपने से बड़ों की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें, लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। परिवार को भरपूर समय दें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। मानसिक बेचैनी रहेगी। आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: चारकोल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी होनी की कोशिश करेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार को समय दें। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है, स्वास्थ्य की देखभाल करें।
लकी अंक: 16, शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास करने से बचें, अपने विवेक का प्रयोग करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। खर्च बढ़ेगा। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
लकी अंक: 50, शुभ रंग: हल्का पीला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन हो सकता है। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश-कीर्ती व सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी, जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आय के कई साधन जुटाने की कोशिश करेंगे।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: काला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
व्यावसायिक यात्रा में सफलता मिलेगी। पिछला बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुख के साधन प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: भूरा