Aaj ka Rashifal, 29 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शनिवार (29 मार्च 2025) को मेष राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद समाचार के साथ होगी। कर्क राशि वाले बड़े निवेश से बचें। कुंभ वालों को सावधानी के साथ कार्य करने की जरूरत है। 5 राशि वालों का दिन खुशी और उत्साह के साथ बीतेगा। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा गुजरेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (29 March ka mesh rashifal)
आज आपको पुराने किए गए कार्यों पर सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिन की शुरुआत आपकी सुखद समाचार के साथ होगी। प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। विवाद से बचें।
आज की सलाह: योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 4
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (29 March ka vrishabh rashifal)
आज आपका दिन काफी मनोरंजन भरा बीत सकता है। व्यवसायी वर्गों के लिए भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का साथ दें। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती भरा समय बीतेगा। दिन को यादगार बनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
आज की सलाह: छोटे बच्चों को खाने की चीजें बांटें, पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 7
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (29 March ka mithun rashifal)
आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति की वजह से आपको तनाव हो सकता है। लेकिन आपको निराश होने के बजाय सफलता पर ध्यान देना है। पसंदीदा गतिविधियों का आनंद लेने के लिए समय निकालें। दिन यादगार बन जाएगा।
आज की सलाह: मंदिरों पर जाकर या घर पर ही गाय को चारा खिलाएं, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 11
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (29 March ka kark rashifal)
पुरानी बीमारी से राहत मिलने की वजह से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। बड़े निवेश करने से बचें। रोमांटिक भरा दिन प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर आपका मन थोड़ा सा बिचलित हो सकता है। सावधानी के साथ निर्णय लेने का दिन है।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 21
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (29 March ka singh rashifal)
आज आज अपने आप को खुद से अलग दिखाने के लिए कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। अप्रत्याशित मुनाफे के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य के लिए घर पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 11
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (29 March ka kanya rashifal)
बड़े प्रभावी लोगों के साथ आज आपकी बैठक हो सकती है। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत की संभावना है। व्यवसाय को लेकर दिन सामान्य रहेगा। भविष्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। कार्यस्थल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि बनाए रखने के लिए घर में रखे गंगाजल में चांदी का सिक्का रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 6
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (29 March ka tula rashifal)
निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लेकिन लापरवाही की वजह से छोटे-मोटे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। शादी को लेकर आपकी आज चर्चा हो सकती है। अगर वैवाहिक हैं तो प्रेमी के साथ यादगार दिन बन सकता है।
आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए ईमानदारी, दयालुता और आत्म-अनुशासन के लिए प्रयास करें।।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 33
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (29 March ka vrishchik rashifal)
आपका स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहने की उम्मीद है। वित्तीय सौदों से बचें। प्रियजनों के साथ अपने कीमती समय का उपयोग करें। यात्रा सुखद रहेगी। यह यात्रा दोस्तों या परिवारजनों के साथ हो सकती है।
आज की सलाह: आर्थिक और मानसिक मजबूती के लिए घरों की खिड़कियों और दरवाजों पर कत्थई रंग का पर्दा लगाएं।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 50
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (29 March ka dhanu rashifal)
आज आपको किसी का भय परेशान कर सकता है। दोस्त आपके आज आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। पैसा उधार देने से बचें। रिश्तों को लेकर पुरानी शिकायत सामने आ सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: अपनी दिनचर्या में शुद्ध शहद को शामिल करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (29 March ka makar rashifal)
आज दोस्तों के साथ दिन का आनंद ले पाएंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहने की उम्मीद है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा और शैक्षिक अनुभव आपके काम आएंगे।
आज की सलाह: व्यवसाय और पेशेवर जीवन में सफलता पाने के लिए बरगद के पेड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं।।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 4
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (29 March ka kumbh rashifal)
आज आपका ज्यादातर समय दूसरों के साथ बीत सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दिन आपके फेवर में रहेगा।
आज की सलाह: जरूरतमंदों को कपड़े दान करने से प्रेम जीवन मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 12
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (29 March ka meen rashifal)
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर पैसे खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ दिन रोमांस भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए, चांदी की प्लेट पर भोजन करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55