Neem Karoli Baba Suvichar: हमेशा असफल होते हैं इन 3 तरह की आदतों वाले लोग, बाबा नीम करोली ने बताया

According to Neem Karoli Baba 3 big reasons for failure
X
बाबा नीम करोली ने कुछ लोगों के हमेशा पिछड़ने के कई कारण बताये, जिनमें 3 काफी महत्वपूर्ण है।
नीम करोली बाबा महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे। कई सिद्धियों के स्वामी रहे नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में कैंची धाम के नाम से स्थित है। भले ही आज शारीरिक

Neem Karoli Baba Suvichar: नीम करोली बाबा महान संत और आध्यात्मिक गुरु थे। कई सिद्धियों के स्वामी रहे नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में कैंची धाम के नाम से स्थित है। भले ही आज शारीरिक रुप से बाबा नीम करोली इस धरती पर मौजूद नहीं है, लेकिन उनके द्वारा दिए गए उपदेश और सीखें लोगों के अंधियारे जीवन में प्रकाश करने का काम कर रही है। बाबा नीम करोली ने कुछ लोगों के हमेशा पिछड़ने के कई कारण बताये, जिनमें 3 काफी महत्वपूर्ण है। आज के इस लेख में हम उन्हीं तीन सीखों की बात करेंगे, जिनकी वजह से व्यक्ति जीवन में हमेशा असफल हो जाता है।

नीम करोली बाबा के मुताबिक असफलता के कारण
(Failure Reason According to Neem Karoli Baba)

  • - नीम करोली बाबा के मुताबिक, जो व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का होता है और इसकी वजह से वह स्वयं के साथ-साथ दूसरों का भी अहित कर देता है। इस तरह का व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता है। वह अपने क्रोध की वजह से अक्सर अपने द्वारा की गई मेहनत को बर्बाद कर देता है।
  • - बाबा नीम करोली कहते थे कि, चंचल स्वभाव रखने वाले लोग अक्सर मार्ग भटक जाते है। दरअसल, इस तरह के लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते है, और लक्ष्य से ध्यान भटक जाते है। इस तरह के लोगों को अपने जीवन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
  • - नीम करोली बाबा ने सिखाया है कि, दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। ऐसे लोग जो अपने कार्यों के लिए अक्सर दूसरों पर निर्भर रहते है, वे कमजोर हो जाते है। ऐसी स्थिति में वे अपने स्वप्न को भी पूरा नहीं कर पाते है। इसलिए हमेशा व्यक्ति को अपने कर्मों पर विश्वास रखना चाहिए, तभी सफलता मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story