Ahoi Ashtami 2024 Date And Time: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलायें अपनी संतानों की लंबी आयु और तरक्की के लिए उपवास रखती है। व्रत में मां पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा करने का विधान है। यह व्रत काफी कठिन माना गया है, क्योंकि यह निर्जला होता है। इस अहोई अष्टमी का ये निर्जला व्रत का पारण महिलायें चंद्राम और तारों को देखकर अर्ध देने के बाद ही किया जाता है। 

अहोई अष्टमी की तिथि 
(Ahoi Ashtami 2024 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार अहोई अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर गुरुवार रात 1 बजकर 18 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 25 अक्टूबर शुक्रवार रात 1 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को रखा जाएगा। 

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त 
(Ahoi Ashtami 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:42 से शाम 6:59 तक रहेगा। 

अहोई अष्टमी पूजा विधि 
(Ahoi Ashtami Puja Vidhi)

  • - महिलायें सूर्योदय से पहले स्नान करें और अहोई माता की तस्वीर स्थापित करें। 
  • - माता को धूप, दीप और फूल माला चढ़ाने के बाद अक्षत रोली और दूध अर्पित करें। 
  • - अब अहोई माता को मिठाई का भोग लगाएं और माता की व्रत कथा पढ़े अथवा सुनें। 
  • - अंत में शाम को चंद्रमा और तारों को देखकर अर्ध्य देने के बाद व्रत का पारण करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।