Logo
धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य करना बहुत शुभ होता है।

(कीर्ति राजपूत)

Paush Amavasya 2024 : हिन्दू धर्म में अमावस्या के दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। नए वर्ष की शुरुआत के बाद पहली अमावस्या 11 जनवरी को पड़ रही है। अमावस्या तिथि हिन्दू धर्म शास्त्रों में पितरों की पूजा के लिए समर्पित की गई है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितरों की पूजा करने से ही पितृ दोष का निवारण होता है और जीवन कल्याण की ओर बढ़ता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति पितरों की पूजा करते हैं उन्हें जीवनभर कभी परेशान नहीं होना पड़ता। वहीं अमावस्या के दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। जिन्हें जानना बहुत ज़रूरी है।

चलिए जानते हैं भोपाल के ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से। 

  • अमावस्या पर करें ये काम

1. अमावस्या के दिन व्रत करना हिन्दू धर्म शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। इस दिन प्रातः काल उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।
2. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दिया जलाना भी बेहद शुभ माना गया है।
3. इस दिन शनिदेव के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए शनि मंदिर में सरसों का तेल, काली उड़द की दाल, लोहे का टुकड़ा, काला कपड़ा और एक नीला फूल अवश्य चढ़ाएं। साथ ही शनि मंत्रों का जाप भी करें।
4. अमावस्या तिथि के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना भी शुभ होता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से धन संबंधित सभी बाधाएं दूर होती हैं।
5. इस दिन गाय को पांच प्रकार के फल खिलाएं। ऐसा करने से परिवार में शांति और सद्भावना बनी रहती है।
6. अमावस्या के दिन पूर्वजों का तर्पण करें और उनका आशीर्वाद लें।

  • अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये काम

1.अमावस्या के दिन हिन्दू धर्म शास्त्रों में शुभ कार्य करने की मनाही है।
2. इस दिन तुलसी पत्र या बेल पत्र नहीं तोड़नी चाहिए।
3. अमावस्या के दिन तामसिक भोजन जैसी मांस, मछली, अण्डे, लहसुन और प्याज़ का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. मान्यताओं के अनुसार इस दिन लंबी यात्रा करने से भी बचना चाहिए। अगर आपको घर से बाहर जाना ज़रूरी है तो चंद्र गायत्री मंत्र का जाप करके ही घर से बाहर निकलें।
5. अमावस्या के दिन जीवन बदलने वाला कोई भी निर्णय लेना सही नहीं होता।
6. इस दिन क्रोध और अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

5379487