Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर तुलसी को अर्पित करें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी भर देगी तिजोरी

Somvati Amavasya 2024: आज 30 दिसंबर 2024 सोमवार को साल की आखिरी अमावस्या है। पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि को पौष अमावस्या मनाई जाती है। इस बार संयोग सोमवार का भी बन रहा है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। आज अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी स्वरुपा तुलसी की पूजा करना शुभ परिणाम देता है। जानते हैं, आज तुलसी पूजा में क्या-क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए-
सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी में अर्पित करें ये 5 चीजें
लाल रंग का कलावा: आज सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी में लाल कलावा जरूर बांधे। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मां की कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी और जीवन वैभव से भर जाएगा।
लाल रंग की चुनरी: आज सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी को लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं। ऐसा करना शुभ फल देने वाला रहता है। मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी पर लाल चुनरी अर्पित करने से मां लक्ष्मी कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देती है।
घी का दीपक: आज सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी में कच्चा दुग्ध अवश्य अर्पित करें। साथ ही तुलसी के पौधे के नीचे घी से भरा दीपक प्रज्ज्वलित करें। साथ ही मां तुलसी से प्रार्थना करें कि, वे आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर पधारें।
पीला धागा: आज सोमवती अमावस्या के दिन पीले रंग के धागे में या फिर कलावे में 108 गांठ लगाकर तुलसी पर बांध देवें। इस उपाय से मां प्रसन्न होती है।
श्रृंगार सामान: आज सोमवती अमावस्या के दिन मां तुलसी को श्रृंगार सामान अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन के सभी संकट दूर होने लगते है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS