(कीर्ति राजपूत)

Astro Tips For New Year 2024 : नए साल के स्वागत में हर इंसान उत्साहित है, सभी को नए साल से ढेर सारी उम्मीदें हैं। नए सपने, नए प्लान और भी बहुत कुछ जिसे हर व्यक्ति साल 2023 में पूरा नहीं कर पाया, वो साल 2024 में पूरा करने की कोशिश करेंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके लिए भी लकी हो और आपके भी हर सपने पूरे हों तो 1 जनवरी के दिन 5 राशि के जातक कुछ ज्योतिषी उपाय कर सकते हैं, जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं। वे कौनसे उपाय हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से। 

5 राशि के जातक करें ये उपाय

1. मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मेष है वे 1 जनवरी 2024 को, किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने वजन के दसवें हिस्से के बराबर गेहूं का दान करें। इसके अलावा हनुमान जी को पान के पत्ते पर शहद लगाकर अर्पित करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और 2024 उनके लिए भाग्यशाली रहेगा।

2. वृषभ राशि
जिन जातकों की राशि वृषभ है उनको 1 जनवरी 2024 के दिन भगवान शिव को सफेद चावल और बेलपत्र अर्पित करना चाहिए, इस उपाय से भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक 1 जनवरी 2024 को भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा कर, उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इसके अलावा गाय को हरा घास खिलाएं। इस उपाय से उनका 2024 शानदार बीतेगा।

4. कर्क राशि
कर्क राशि के जातक 1 जनवरी 2024 को गरीब, अनाथ बच्चों को दूध का दान करें, इसके अलावा भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें। इससे उनका 2024 अच्छा बीतेगा।

5. सिंह राशि
जिन जातकों की राशि सिंह है, वे साल के पहले दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से 2024 में आपकी किस्मत चमक उठेगी।