धर्म-संस्कृति: घर में पसर गई है दरिद्रता, अचूक उपाय से होगा लाभ, करें 5 प्रकार का दान

Daan ka Mahatva : सनातन धर्म में दान की परम्परा सदियों पुरानी है। हर धर्म में दान का महत्व अपने-अपने तरीके से बताया गया है। अपने सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंद को कोई भी सामान का दान जैसे- खाने-पीने की वस्तु, अनाज, वस्त्र, पैसे और भी कई सामान दिया जाता है। ये दान हिंदू धर्म में खास मौकों या त्योहारों पर जैसे पितृपक्ष, अमावस्या, मकर संक्रांति आदि पर दान का विशेष महत्व है। प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे बता रहे हैं 5 तरह के दान का महत्व।
1. गाय का दान
हिंदू धर्म में गाय का दान सर्व श्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है यदि व्यक्ति को सुख, धन और संपत्ति चाहिए तो उसे गाय का दान देना चाहिए। गोदान को कई जन्मों और कई पीढ़ियों के लिए लाभकारी बताया गया है।
2. वस्त्रों का दान
अच्छे मन से नए और स्वच्छ वस्त्रों का दान करना लाभकारी होता है। ये आपके जीवन में कई सफलताएं लेकर आता है। आपके रुके काम बनने लगते हैं।
3. अनाज का दान
सनातन धर्म में अनाज के दान का विशेष महत्व है। मान्यता है यदि अनाज का दान संकल्प के साथ किया जाए तो मन चाहा फल प्राप्त होता है। अनाज के दान से माता लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा दोनों ही प्रसन्न होती हैं।
4. गुड़ का दान
गुड़ के दान से सुख में बढ़ोत्तरी होती है। गुड़ का दान करना घर की कलह को खत्म करता है। इसके अलावा दरिद्रता दूर करके घर में धन आगमन के रास्ते खोल देता है।
5. घी का दान
एक पात्र में गाय का घी रख कर जरूरतमंद को देने से परिवार में शुभ और मंगलकारी समाचार प्राप्त होते हैं। घी के दान का अत्यंत महत्व है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की भी होती है।
(रुचि राजपूत)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS