Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताया क्या है सबसे बड़ा धोखा, आप भी जानिए

दुनियाभर में नीम करोली बाबा के लाखों अनुयायी मौजूद है, जो उनके विचारों को जनमानस में फैलाने का काम कर रहे है। बाबा नीम करोली को कलयुग का हनुमान भी कहा जाता है। उत्तराखंड;

By :  Desk
Update:2025-01-25 07:25 IST
व्यक्तिगत भिन्नता और कर्म के आधार पर शिक्षा देना धोखे के समान है।Biggest Fraud According to Neem Karoli Baba
  • whatsapp icon

Neem Karoli Baba Tips: दुनियाभर में नीम करोली बाबा के लाखों अनुयायी मौजूद है, जो उनके विचारों को जनमानस में फैलाने का काम कर रहे है। बाबा नीम करोली को कलयुग का हनुमान भी कहा जाता है। उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में बाबा का समाधि स्थल है, जहां वे कभी निवास किया करते थे। हनुमान जी के विशेष भक्त रहे बाबा नीम करोली ने दुनिया को सदमार्ग के रस्ते पर चलने का ज्ञान दिया, जो आज भी संसार को प्रकाशित कर रहा है। 

बाबा नीम करोली के बारे में कहा जाता है कि, उन्हें कई सिद्धियां प्राप्त थी। महज 17 साल की उम्र में परम ज्ञान की प्राप्ति कर चुके बाबा करोली ने जीवित रहते हुए कई चमत्कार किये, जिन्हें देख लोग दंग रह गए। संपूर्ण जीवन ईश्वर भक्ति को समर्पित कर देने वाले बाबा करोली सभी को समान भाव से देखते थे। 

हर किसी में भगवान को देखें

नीम करोली बाबा कहते थे कि, हर व्यक्ति में ईश्वर को देखना चाहिए। उनका कहना था हर व्यक्ति ईश्वर की ही संतान है इसलिए सभी में वह वास करते है। बाबा का मानना था कि, व्यक्तिगत भिन्नता और कर्म के आधार पर शिक्षा देना धोखे के समान है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News