(रुचि राजपूत)

Budh Grah Ka Gochar Negative Impact : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है, तो सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देता है। 1 फरवरी 2024 को बुद्ध ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया है। बुध के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनको बुध ग्रह का ये गोचर परेशान कर सकता है, तो चलिए जानते हैं, हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से बुध ग्रह का ये राशि परिवर्तन किन राशि वालों को  परेशान करेगा। साथ ही जानेंगे इससे जुड़े उपाय।

1. धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का ये राशि परिवर्तन शुभ नहीं होने वाला है। धनु राशि के जातकों के जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। बुध ग्रह के गोचर करने से धनु राशि वालों के जीवन में चुनौतियां आएंगीं। नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यस्थल पर वाद विवाद हो सकता है। काम पूरा करने में रुकावटें पैदा होंगी। धनु राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

2. कर्क राशि
बुद्ध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश करना कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं होगा। कर्क राशि वालों के जीवन में और आर्थिक तौर पर बदलाव आ सकते हैं। कर्क राशि वाले इस दौरान नकारात्मक भाव से भरे रहेंगे। बुध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश करना कर्क राशि वालों के पार्टनर के लिए मनमुटाव की स्थिति पैदा करेगा। इस दौरान आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव के उपाय
बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए बुध ग्रह के मंत्रों का जप करें।
बुधवार के दिन ज़रूरतमंद लोगों को हरी सब्ज़ी या हरे अन्न का दान किया जा सकता है। ऐसा करने से बुध की कृपा होगी।
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए अच्छा होगा।