Dussehra 2024 Upay: दशहरा शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। ज्योतिष के मुताबिक दशहरे के दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं, इसलिए इस दिन की जाने वाली यात्रा शुभ फल देती है। जानते है दशहरे के दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय अथवा टोटके, जो आपको करियर में तरक्की के द्वार प्रशस्त करने में मददगार बनेंगे। 

करियर में तरक्की के लिए दशहरे का उपाय
(Career me Tarakki Ke Liye Dussehra Upay) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दहशरे के दिन एक नारियल पीले रंग के कपड़े में लपेटकर उसे किसी भी राम मंदिर में जाकर अर्पित कर दें। यह एक कारगर उपाय आपके जीवन के लिए सिद्ध हो सकता है। कहा जाता है कि, इस उपाय को करने के बाद करियर में उन्नति और तरक्की के द्वार खुलने लगते है। 

प्रोफेशनल लाइफ में जीत के लिए दशहरे का उपाय
(Professional Life me Jeet Ka Dussehra Upay) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दहशरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन शमी के पेड़ के पास घी का दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। कहते है, इस उपाय को करने से साधक को जीवन में सफलताएं मिलनी शुरू होती है और प्रोफेशनल लाइफ में भी विजय की प्राप्ति होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।